Breaking News

जनता का मिले साथ तो डेंगूए मलेरिया को दी जा सकती है मात रूनगर आयुक्त 

 

 

डेंगूए मलेरिया की रोकथाम को युद्धस्तर पर चल रहा अभियान 

 

ख़बर दृष्टिकोण लखनऊ

संवाददाता लखनऊ।

सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने व जलभराव की रोकथाम से संचारी रोगों पर कसेगा शिकंजा 

 

 

 

लखनऊ। राजधानी में संचारी रोग डेंगू और मलेरिया के बढ़ते मामले कहीं न कहीं राजधानी वासियों से लेकर अफसरों तक के लिए चिंता का विषय बनता जा रहा है एक तरफ नगर आयुक्त के आदेश पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी के नेतृत्व में नगर निगम के आठो जोन की समस्त गलियों से लेकर फव्वारों तक में फॉगिंग और गम्बूजिया मछलियों का छिड़काव लगातार करवा रहे है इसके अतिरिक्त ऐसी जगह जहा कर्मचारी नहीं पहुँच सकते वहां पर ड्रोन से फॉगिंग करवाई गई जिसके चलते अभी तक डेंगू के मामलो में कमी लाई गई है। ऐसे में रोकथाम के लिए   

संचारी रोगों डेंगू और मलेरिया की रोकथाम के लिए नगर निगम के किए कार्यों पर नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह से बात चीत की गई तो उन्होंने बताया की संचारी रोगों की रोकथाम को लेकर नगर निगम के पास तकनीकी रूप से समस्त प्रकार की मशीने हैं। नगर निगम द्वारा लगातार फॉगिंग और एंटीलारवा का छिड़काव किया जा रहा है इसके साथ आने वाले दिनों में युद्धस्तर पर इसके लिए पुनः अभियान चलाया जाएगा। ताकि जनता को डेंगूए मलेरिया से सुरक्षित रखने में कामियाबी मिल सके।

नगर आयुक्त ने जनता से अपील करते हुए कहा की अगर जनता का साथ मिल जाए तो हम सभी राजधानी वासी संचारी रोगों को मात दें सकते हैं। अगर जनता क्षेत्रों में जलभराव न होने दें घर के आस पास अगर कोई जलभराव हो तो उसकी सूचना तत्काल नगर निगम के कंट्रोल रूम पर दें ताकि जलभराव को रोककर संचारी रोगों की रोकथाम की जा सके। घरों में गमलो इत्यादि जिनमे जलभराव हो उन्हें खाली कर दें। डेंगू का मच्छर रात्रि के समय इंसानो को काटता है और मलेरिया का मच्छर किसी भी समय काट सकता है।

रोकथाम

1_ मच्छरों को पनपने से रोकेंरू घर के आसपास पानी जमा न होने दें।

2 मच्छरदानी का उपयोग करें।

3 डीईईटी या अन्य मच्छर नाशक का उपयोग करें।

4 अपने आसपास के क्षेत्र को साफ रखें।

5 पानी के बर्तनों को ढक कर रखें।

जागरूकता

1 डेंगू के लक्षणों को पहचानें बुखार सिरदर्द जोड़ों का दर्द।

2 डेंगू के बारे में जानकारी फैलाएं।

3 अपने परिवार और समुदाय को जागरूक करें।

4 डेंगू के इलाज के लिए उचित चिकित्सा की सलाह लें।

5 नियमित रूप से अपने घर और आसपास के क्षेत्र की सफाई करें।

सावधानियां

1_– दिन में भी मच्छरों से बचाव करें।

2 लम्बे कपड़े पहनें।

3 मच्छर भगाने वाले स्प्रे का उपयोग करें।

4 अपने घर में पानी के बर्तनों को नियमित रूप से बदलें।

5 डेंगू के लक्षण दिखने पर तुरंत चिकित्सा की सलाह लें।

About Author@kd

Check Also

निजी फैक्ट्री मालिक ने पेश की मिसाल, बेटे की शादी से पहले कर्मचारियों संग मनाई खुशियां

  फैक्ट्री परिसर में भोज व डीजे पर झूमे कर्मचारी, उपहार पाकर खिले चेहरे…... ख़बर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!