खबर दृष्टिकोण |
आलमबाग | कृष्णा नगर कोतवाली क्षेत्र के जय प्रकाश नगर में बुधवार दोपहर एक विवाहिता ने पंखे से दुपट्टे के सहारे फंदा बना आत्महत्या कर ली | मकान मालिक की सूचना पर पहुंची कृष्णा नगर पुलिस ने विवाहिता का शव फंदे से उतार लोकबंधु अस्पताल भेजा जहाँ डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया | गुरुवार को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है |
कृष्णा नगर कोतवाली इंस्पेक्टर पी के सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के जय प्रकाश नगर मोहल्ले में मृतका रीता श्रीवास्तव (34) पति अभय श्रीवास्तव व दो बच्चो संग रहती थी | पति पेशे ई रिक्शा चलाते है | बुधवार दोपहर पति रिक्शा लेकर गए थे और दोनों बच्चे स्कूल गए थे | इस दौरान विवाहिता ने अपने कमरे में पंखे से दुपट्टे के सहारे फांसी लगा फंदे से लटक गई | मकानमालिक ने विवाहिता को खिड़की से लटका देखा तो पति समेत पुलिस को सूचना दी | मौके पर पहुंची कृष्णा नगर पुलिस ने महिला को फंदे से उतार लोकबंधु अस्पताल भेज दिया जहाँ डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया | पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के भेज दिया है | इंस्पेक्टर के मुताबिक मृतका का उसके पति से अक्सर विवाद रहता था फिलहाल अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है | शिकायत आती है तो मुकदमा दर्ज कर कार्यवाई किया जाएगा |