Breaking News

हर घर तिरंगा अभियान के तहत आयोजित तिरंगा यात्रा में उमड़ी भारी भीड़

 

 

ख़बर दृष्टिकोण लखनऊ।

 

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व में मंगलवार को कानपुर नगर में तिरंगा यात्रा निकाली गयी। आजादी के तरानों के बीच आयोजित तिरंगा यात्रा में भारी भीड़ उमड़ी। उप मुख्यमंत्री ने सभी का अभिवादन करते हुए राष्ट्र प्रेम

के इस भव्य आयोजन में लोगों में नयी ऊर्जा व नये उत्साह का संचार किया। यह तिरंगा यात्रा

संतनगर चौराहे से सर्वधर्म चौक दर्शन पुरवा (सीसामऊ) तक आयोजित की गयी ।

 

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आयोजित तिरंगा यात्रा के इस गौरवशाली कार्यक्रम में सम्मिलित होकर मुझे गर्व की अनुभूति हो रही है। कहा‌ कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मा0 श्री नरेंद्र मोदी जी के संकल्प के अनुरूप अब हर घर तिरंगा अभियान एक जन आंदोलन बन गया है ,जिसको पूरा देश राष्ट्रीय पर्व के रूप में मना रहा है।प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में आज भारत, दुनिया की तीसरी बड़ी आर्थिक शक्ति बनने की ओर अग्रसर है।

स्थानीय निवासियों कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, सहित महिलाओं, बुजुर्गों एवं युवाओं ने भी हाथ में तिरंगा लेकर भारत माता के जयघोष करते हुए व देश भक्ति गीतों के गायन करते हुए तिरंगा यात्रा में प्रतिभाग किया।

About Author@kd

Check Also

लखीमपुर खीरी बीजेपी जिला कार्यालय में विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान पर मंथन हर नागरिक को मतदान से जोड़ने का संकल्प

  खबर दृष्टिकोण संवाददाता शिवम मिश्रा लखीमपुर खीरी। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय स्थित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!