Breaking News

लोक अदालत में 93900 वादों का निस्तारण जनपद न्यायालय के तत्वाधान में किया गया

 

खबर दृष्टिकोण

ब्यूरो रिपोर्ट

सीतापुर । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। उक्त लोक अदालत का उद्घाटन मनोज बजाज, न्यायमूर्ति प्रशासनिक न्यायमूर्ति, उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा मॉ सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके किया गया। इस अवसर पर न्यायमूर्ति मनोज बजाज, द्वारा दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल का वितरण किया गया। साथ ही समाज कल्याण विभाग के लाभार्थियों को वद्धा अवस्था पेंशन के प्रमाण-पत्र सौंपे गये। न्यायमूर्ति मनोज बजाज द्वारा वृक्षारोपण एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के समाचार पत्र के माह जून के अंक का लोकार्पण किया गया। अपर जिला जज, कोर्ट संख्या-2, महेन्द्र सिंह चतुर्थ, द्वारा कुल-1 वाद, अपर जिला जज, स्पेशल ई.सी.एक्ट, विजय कुमार आजाद, द्वारा कुल-109 वादों, अपर जिला जज,स्पेशल एस.सी.एस.टी.एक्ट, मो. शफीक, द्वारा 7 वादों, अपर जिला जज, स्पेशल पॉक्सो कोर्ट संख्या-14, भगीरथ वर्मा, द्वारा-8 वादों, अपर जिला जज,एम.पी.एम.ए.एल, शैलेन्द्र कुमार वर्मा, द्वारा,1 वाद, अपर जिला जज,एफ.टी.सी. न्यू, दिनेश कुमार नागर, द्वारा, 3 वादों का, निस्तारण किया गया। इस प्रकार समस्त अपर जिला जज द्वारा 128 वादों का निस्तारण किया गया। मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण के अध्यक्ष शकील उर रहमान खॉ, द्वारा सुलह समझौते आधार पर 71 मामलों का निस्तारण कर मु 19913545 का एवार्ड किया गया। परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश राम नगीना यादव द्वारा 19 लम्बित वादों का समझौता सफलतापूर्वक किया गया। अपर प्रधान न्यायाधीश कोर्ट संख्या1निशा झा द्वारा 37 लम्बित वादों का सफल निस्तारण किया गया। अपर प्रधान न्यायाधीश कोर्ट संख्या 2 सुबोध भारती द्वारा 74 लम्बित वादों का सफल निस्तारण किया गया।

लघुवाद न्यायाधीश राजेन्द्र कुमार सिंह, द्वारा 6 वादों का, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, गौरव प्रकाश द्वारा 774 वादों का, सिविल जज सीनीयर डिवीजन सुदेश कुमारी, द्वारा 31 वादों का, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, प्रथम अंशू शुक्ला, द्वारा 600 वादों का, सिविल जज सीनियर डिवीजन द्वितीय, विजय भान, द्वारा 532 वादों का, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, द्वितीय स्वरांगी शुक्ला, द्वारा 402 वादों का, सिविल जज सीनीयर डिवीजन तृतीय, अशालिका पाण्डेय, द्वारा 410 वादों का, सिविल जज सीनीयर डिवीजन चतुर्थ, अभिनव श्रीवास्तव, द्वारा 649 वादों का, सिविल जज सीनीयर डिवीजन एफ.टी.सी. अनामिका सिंह, द्वारा 405 वादों का, सिविल जज जूनियर डीवीजन स्वरांगी चौधरी, द्वारा 5 वादों का, न्यायिक मजिस्ट्रेट, द्वितीय आदित्य रंजन द्वारा 222 वादों का, अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन कोर्ट संख्या-2, नेहा रंजन, द्वारा 164 वादों का, स्पेशल न्यायिक मजिस्ट्रेट, आलोक मिश्रा, द्वारा 678 वादों का, इस प्रकार समस्त न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्टाे द्वारा-4847 निस्तारित किये गये।

बाह्य न्यायालय महमूदाबाद, रंजीत कुमार जायसवाल द्वारा 453 वादों का, ग्राम न्यायालय सिधौली, जयन्ती चन्द्रा द्वारा 237 वादों का, ग्राम न्यायालय लहरपुर, कुनाल कुल भास्कर, द्वारा 206 वादों का, बाह्रय न्यायालय बिसवॉ, सुभाष, द्वारा 73 वादों का, निस्तारण किया गया। इस प्रकार समस्त बाह्रय न्यायालयों द्वारा 969, लम्बित वादों का सफलतापूर्वक निस्तारण किया। जिला उपभोक्ता फोरम सीतापुर के अध्यक्ष, अभिमन्यु लाल श्रीवास्तव, के द्वारा 6 वादों का निस्तारण कर समझौता राशि 130103.00 रूपये का एवार्ड किया गया। जनपद सीतापुर के समस्त राजस्व न्यायालय द्वारा 36684 मुकदमें निस्तारित किये गये तथा जनपद सीतापुर के अन्य समस्त विभागों द्वारा 50492 मुकदमों का निस्तारण किया गया। विभिन्न बैंकों द्वारा प्री-लिटिगेशन बैंक रिकवरी के 547 मामलों को निस्तारित कर-144869750 रूपये का 14 करोड़ 48 लाख 69 हजार 750 रूपये समझौता राशि वसूली गयी। 174 प्री-लिटिगेशन ई-चालान का निस्तारण भी किया गया। इस प्रकार जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्षता में जनपद न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत में 93900 वादों का निस्तारण सफलतापूर्वक किया गया।

About Author@kd

Check Also

बबीना में ग्राम भ्रमण कर नम आंखों से गणेश प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन

    खबर दृष्टिकोण जिला संवाददाता अंकित कुमार द्विवेदी   कदौरा क्षेत्र के ग्राम बबीना …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!