Breaking News

विचार गोष्ठी एवं डॉ विद्या बिन्दु सिहं सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

 

खबर दृष्टिकोण

संवाददाता लखनऊ।

 

लखनऊ, वसुंधरा फाउंडेशन द्वारा आज वर्तमान वैश्विक परिपेक्ष्य में बापू की अपरिहार्यता विषय पर विचार गोष्ठी आयोजन एंव डॉ विद्या बिन्दु सिंह का सम्मान किया गया। पद्मश्री डॉ विद्या बिन्दु सिंह ने अपने विशिष्ट संबोधन मे गांधी जी के दृष्टिकोण पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर द पब्लिक टीवी के संस्थापक सम्पादक आनन्दवर्धन सिंह ने कहा कि आज जब विश्व विभिन्न युद्धों से गुजर रहा है तो महात्मा गांधी का संदेश कि शांति ही हमे विकास की ओर अग्रसर करती है आज भी प्रासंगिक है। विचार गोष्ठी में शामिल मुख्य अथिति पंकज त्रिपाठी महाप्रबंधक उत्तर प्रदेश इण्डियन बैंक ने अपने विचार व्यक्त किये। विचार गोष्ठी मे व्यंग्यकार एवं कवि पंकज प्रसून ने गांधी के वैश्विक दृष्टिकोण पर प्रकाश डालते हुए विषय प्रवर्तन किया। इस आयोजन में समाज के निर्धन वर्ग के बच्चों की प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी हुआ। कार्यक्रम में लखनऊ मे चयनित और हुनरमंद बच्चों ने अपने नृत्य, गायन और वादन के हुनर दिखाये। कार्यक्रम की अध्यक्षता राम किशोर महामंत्री डा. राही मासूम रजा साहित्य अकादमी व मंच संचालन बिंदु जैन ने किया। वसुंधरा फाउंडेशन के आयोजक मंडल संयोजक राकेश श्रीवास्तव, अध्य्क्ष उमेश कुमार, सचिव मीनू श्रीवास्तव के साथ ही अशोक कुमार श्रीवास्तव ,आलोक सिन्हा, रमाकान्त श्रीवास्तव, बृजेश कुमार शुक्ला, वीरेंद्र त्रिपाठी, हफीज किदवई, शेखर श्रीवास्तव, निगम कुमार के अलावा सैकड़ो पुस्तक प्रेमी कार्यक्रम में शामिल हुए।

About Author@kd

Check Also

लखीमपुर खीरी बीजेपी जिला कार्यालय में विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान पर मंथन हर नागरिक को मतदान से जोड़ने का संकल्प

  खबर दृष्टिकोण संवाददाता शिवम मिश्रा लखीमपुर खीरी। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय स्थित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!