खबर दृष्टिकोण
सिधौली/सीतापुर।। बारिश के कारण अटरिया निवासी एक महिला के घर की दीवार ढह गई। दीवार के मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हुई महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। तहसील प्रशासन की टीम ने पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
थाना क्षेत्र के मिसनी गांव निवासी माया देवी 58 शनिवार सुबह अपने घर के बाहर छप्पर के नीचे बैठी थी। तभी घर की ईंटों की बनी दीवार भरभराकर उसके ऊपर गिर गई। दीवार गिरने से महिला मलबे में दब गई। कानूनगो अनिल सिंह व लेखपाल ने आर्थिक मदद का आश्वासन दिया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।