खबर दृष्टिकोण
ब्यूरो रिपोर्ट
सीतापुर।अत्यधिक बारिश व बाढ़ के दृष्टिगत तहसील प्रशासन लहरपुर की राजस्व टीम द्वारा बाढ़ क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। तहसीलदार मनीष त्रिपाठी एवं नायब तहसीलदार अशोक यादव द्वारा सभी बाढ़ चौकी का औचक निरीक्षण कर बाढ़ नियंत्रण व राहत सामग्री, मेडिकल कैम्प, दवाओं आदि की उपलब्धता सुनिश्चित की गई। ड्यूटी पर तैनात किए गए सभी राजस्व कर्मचारियों को कड़े निर्देश दिए गए कि सभी अपनी ड्यूटी समय से निभाये पल पल की जानकारी से अवगत कराएं। उपजिलाधिकारी लहरपुर आकांक्षा गौतम द्वारा ड्यूटी से विरत लेखपालों का स्पष्टीकरण जारी किया गया। उपजिलाधिकारी लहरपुर आकांक्षा गौतम द्वारा ग्राम कोल्हूपुर मजरा देवपालपुर और बरछता गांव का निरीक्षण कर उचित दिशा निर्देश प्रदान किये गए। बाढ़ प्रभावित गांव कोल्हुपुर में कटान की स्थिति देखते हुए अधिशासी अभियंता सिंचाई विशाल पोरवाल को बोरिया डलवाने के लिए निर्देश दिया गया।नदी के उफान में एक नाविक अपनी नाव से स्थानीय लोगो को नदी पार कराते देखा गया जो कि जोखिम से भरा दृश्य था। उपजिलाधिकारी ने तत्काल नाव को नदी से बाहर कराया और सभी नाविकों व स्थानीय लोगो को कड़े निर्देश दिए कि ऐसा जोखिम भरा कृत्य करता कोई भी पाया गया तो उसी का उत्तरदायित्व निर्धारित कर उस पर कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। अतः सभी स्थानीय संज्ञानित हो कोई भी नाव लेकर इस समय नदी में न जाये।
