Breaking News

श्री राम जन्मोत्सव समिति के तत्वाधान में राम नवमी के अवसर पर इंदिरा नगर से निकली मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की भव्य शोभायात्रा 

 

 

 

घोड़ों की बग्घी में सवार होकर मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राजा रामचंद्र जी ने किया नगर भ्रमण

 

 

रामधुन पर झूमे प्रयागराज के जितेंद्र बजरंगी

संवाददाता लखनऊ

ख़बर दृष्टिकोण लखनऊ।

विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा, पूर्व डीजीपी विक्रम सिंह ,उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता, , पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी ओ पी श्रीवास्तव शोभा यात्रा में हुए शामिल

 

 

लखनऊ। रामनवमी के अवसर पर प्रत्येक वर्ष की भांति श्री राम जन्मोत्सव समिति के तत्वाधान में इंदिरा नगर नगर ए ब्लॉक, निकट कन्वेंशन सेंटर से मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की भव्य शोभायात्रा निकली। श्री राम जन्मोत्सव समिति के संरक्षक एवं उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता एवं श्री राम जन्मोत्सव समिति के अध्यक्ष तथा आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री शशिकांत शर्मा, समिति के महामंत्री संजीव गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया की शोभा यात्रा लेखराज मार्केट, अयोध्या रोड, मारुति पुरम ,भूतनाथ मार्केट, शालीमार चौराहा, मीना मार्केट होते हुए अपने उद्गम स्थल पर संपन्न हुई।

श्री राम जन्मोत्सव समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कवीन्द्र मल्होत्रा एवं दीपक श्रीखंडे ने बताया इस अवसर पर भंडारे का भी आयोजन हुआ तथा जगह-जगह पर व्यापारियों, आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं नागरिकों तथा भक्तों द्वारा शोभायात्रा का स्वागत किया गया। शोभायात्रा में विभिन्न देवी-देवताओं की सजीव झांकी भी शामिल हुई तथा कई बैंड भी शोभायात्रा में शामिल हुए। प्रयागराज के भक्त जितेंद्र बजरंगी ने हनुमान वेश धारण कर राम धुन पर नृत्य करते पूरे मार्ग में शोभायात्रा के आकर्षण का केंद्र बिंदु बने रहे। श्री राम चन्द्र जी शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं बच्चे व बुजुर्ग, पुरुष शामिल हुए तथा रास्ते भर राम धुन पर तालियां बजाकर झूमते हुए भक्तिमय वातावरण में नृत्य करते रहे एवं हाथी ,घोड़े ,ऊंट भी शोभा यात्रा में शामिल हुए। समिति के पदाधिकारियों ने बताया विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा, पूव डीजीपी विक्रम सिंह,उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता, पूर्वी क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी ओ पी श्रीवास्तव कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश सिंह चौहान छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष प्रमोद शर्मा सहित कई सभासद एवं भक्त गणों ने भगवान की पूजा अर्चना की तथा आरती उतारी तथा शोभायात्रा में शामिल हुए। इसके साथ ही लखनऊ महापौर सुषमा खर्कवाल भी आयोजन में शामिल हुई व भगवान श्री राम की पूजा अर्चना करी।

About Author@kd

Check Also

निजी फैक्ट्री मालिक ने पेश की मिसाल, बेटे की शादी से पहले कर्मचारियों संग मनाई खुशियां

  फैक्ट्री परिसर में भोज व डीजे पर झूमे कर्मचारी, उपहार पाकर खिले चेहरे…... ख़बर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!