(कौशल किशोर के नेतृत्व में मोहनलालगंज विधानसभा क्षेत्र में निकली ‘फिर एक बार मोदी सरकार जन आशीर्वाद यात्रा’ का जगह जगह भव्य स्वागत)
ख़बर दृष्टिकोण लखनऊ।
मोहनलालगंज।आगामी लोकसभा चुनाव में मोहनलालगंज लोकसभा सीट से जीते के लिये भाजपा से तीसरी बार चुनाव मैदान में उतरे केन्द्रीय राज्यमंत्री व स्थानीय सासंद कौशल किशोर कोई कसर नही छोड़ रहे,सोमवार को सांसद कौशल किशोर की अगुवाई में मोहनलालगंज विधानसभा क्षेत्र में ‘फिर एक बार मोदी सरकार जन आशीर्वाद यात्रा’निकाली गयी।अर्जुनगंज के मरी माता मंदिर से सैकड़ो चार पहिया व दो पहिया वाहनो के काफिले के साथ शुरू हुयी ‘फिर एक बार मोदी सरकार जन आशीर्वाद यात्रा’ का अर्जुनगंज,मीसा,गोसाईगंज,अमेठी,
गंगागंज,हरदोईया,नबीनगर,हुसैनाबाद,नगराम,समेसी,निगोहां,मदाखेड़ा,
दयालपुर,बेनीगंज,बरवलिया,सिसेंडी,धनवारा,मोहनलालगंज,गोपालखेड़ा,
नरपतगंज समेत सैकड़ो गांवो में ग्रामीणो व कार्यकर्ताओ ने सासंद कौशल किशोर को फूल माला पहनाकर व पुष्पवर्षा कर जोरदार स्वागत किया।इस दौरान जन आशीर्वाद यात्रा में जोश से भरे कार्यकर्ताओ ने फिर एक बार मोदी सरकार,अब की बार 400पार,मै हू मोदी का परिवार के नारे लगायें।यात्रा के दौरान मीसाॅ गांव में सांसद कौशल किशोर भाजपा का झंडा अपने हाथो पर लेकर घोड़े पर व निगोहां में बाइक पर सवार होकर यात्रा के आगे-आगे चले।निगोहां कस्बे में व्यापार मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र दीक्षित,मंडल अध्यक्ष आशुतोष शुक्ला,प्रधान अभय दीक्षित,मस्तीपुर प्रधान सूर्य कुमार द्विवेदी,मदाखेड़ा मंदिर पर ब्लाक प्रमुख ओम प्रकाश शुक्ला,मोहनलालगंज कस्बे में भाजपा मीडिया प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अशोक तिवारी व भाजपा सभासद हिमांशु तिवारी,मंडल अध्यक्ष चक्रवीर सिंह बेटू व नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि अजय पांडे व आशीष द्विवेदी,गोपालखेड़ा में पूर्व मंडल अध्यक्ष सुधांशु सिंह ने सैकड़ो कार्यकर्ताओ संग आशीर्वाद यात्रा पर पुष्पवर्षा कर सांसद कौशल किशोर व विधायक अमरेश कुमार रावत को बड़ी फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत करते हुये आतिशबाजी दगाई।देर रात मोहनलालगंज के खुजौली में जनसभा के बाद आशीर्वाद यात्रा का समापन हुआ।इस मौके मोहनलालगंज विधायक अमरेश कुमार रावत,मलिहाबाद विधायक जय देवी,गोसाईगंज ब्लाक प्रमुख विनय वर्मा,मोहनलालगंज ब्लाक प्रमुख ओम प्रकाश शुक्ला,चेयरमैन निखिल मिश्रा,भाजपा मीडिया प्रकोष्ठ जिला संयोजक अशोक तिवारी,भाजयुमो जिलाध्यक्ष धीरू पांडे,वरिष्ठ भाजपा नेता नागेश्वर द्विवेदी,सांसद प्रतिनिधि प्रवीण अवस्थी,डीडीसी अमरेन्द्र भारद्वाज,गोसाईगंज मंडल अध्यक्ष सुनील गुप्ता,अमेठी मंडल अध्यक्ष पकंज नयन,सतीश शुक्ला,बीजक प्रकाश,अभिषेक रावत,भाजपा नेता डीडी त्रिपाठी समेत सैकड़ो की संख्या में भाजपा पदाधिकारी,कार्यकर्ता व क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।