Breaking News

माधौगढ़ तहसील में खराब पड़ा हैंडपंप बना सफेद हाथी कब सुधरेगा हैंडपंप। 

माधौगढ़ तहसील में खराब पड़ा हैंडपंप बना सफेद हाथी कब सुधरेगा हैंडपंप।

 

रिपोर्ट,, विजय करन गौतम

 

माधौगढ़/जालौन

तहसील परिसर में हैंडपंप तो शोभायमान हो रहा है पर वह महीनों बीत जाने के बाद भी पानी नहीं दे रहा है। जबकि माधौगढ़ तहसील दिवस 256राजस्व पंचायतों/129ग्राम पंचायतों के लोगों का हर दिन आवागमन होता है।बताते कृषि से संबंधित सभी काम तहसील के माध्यम से ही होने है तथा एक ग्राम न्यायालय भी इसी परिसर में स्थापित है तो यहां पर हर दिन सैकड़ों वादकारियों और फरियादियों का हर दिन मेला लगा रहता है। तहसील में करीब एक सैकड़ा के करीब अधिकारी कर्मचारी हैं वहीं करीब डेढ़ सैकडा अधिवक्ता गण मौजूद रहते हैं।सभी को पेयजल की जरूरत होती है।जब किसी ने देखा कि हैंडपंप लगा हुआ है चलो पानी पी लें पास में जाने पर नल का डंडा पकड़ने पर पता चलता है कि उक्त हैंडपंप महीनों से बीमारी की चपेट में है । जबकि उक्त हैंडपंप की ओर सभी अधिकारियों की नजर हर हाल में जाती है फिर भी उक्त हैंडपंप को सुधरवाए जाने की कोई जहमत नहीं उठाता है। अधिवक्ता हलधर त्रिपाठी नावर का कहना है कि हैंडपंप महीनों से खराब पडा हुआ है अधिकारियों कहा जाए या न कहा जाए उन्हें इस बात से कोई असर नहीं पड़ता है।वैसे शासन प्रशासन को चाहिए कि उक्त हैंडपंप की मरम्मत करवाते हुए उसकी साईड वाल भी बनाते उसे संरक्षित और सुरक्षित किया जाए।

About khabar123

Check Also

लखीमपुर खीरी बीजेपी जिला कार्यालय में विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान पर मंथन हर नागरिक को मतदान से जोड़ने का संकल्प

  खबर दृष्टिकोण संवाददाता शिवम मिश्रा लखीमपुर खीरी। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय स्थित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!