Breaking News

भारतीय बौद्ध महासभा की नई कार्यकारिणी गठित युवाओं को जोड़ कर बौद्ध महासभा का करेंगे विस्तार

भारतीय बौद्ध महासभा की नई कार्यकारिणी गठित

 

युवाओं को जोड़ कर बौद्ध महासभा का करेंगे विस्तार

 

खबर दृष्टिकोण

रोहितसोनी जालौन

 

 

उरई/जालौन। भारतीय बौद्ध महासभा की रविवार को अतर सिंह बौद्ध की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी। बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन कर सर्वसम्मति से रविन्द्र गौतम को अध्यक्ष नियुक्त किया गया। चुर्खी रोड़ स्थित मैत्री बुद्ध विहार पर प्रदेश उपाध्यक्ष बुंदेलखंड अतर सिंह बौद्ध ने सर्वसम्मति से जनपद जालौन की निष्क्रियता के चलते कार्यकारिणी को तत्काल भंग कर नई कार्यकारिणी जहां सर्वसम्मति से रविन्द्र गौतम को अध्यक्ष व सुशील चौधरी को उपाध्यक्ष, सुधाकर राव गौतम को कोषाध्यक्ष,शैलेंद्र प्रताप याज्ञिक को महासचिव, कमलेश सागर को संगठन मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिलाध्यक्ष रविन्द्र गौतम ने कहा कि नए सिरे से युवाओं को जोड़ते हुए बौद्ध महासभा का विस्तार किया जाएगा। जिला कोषाध्यक्ष सुधाकर राव गौतम ने कहा कि डॉ .बाबासाहेब आंबेडकर के मिशन को आगे बढ़ाएं। उन्होंने भारतीय बौद्ध महासभा के उद्देश्य को समझाया। भारत को बौद्धमय बनाने की संकल्पना पर बल दिया। वहीं संरक्षक मंडल में नाथूराम बौद्ध,महेश शिरोमणि,रामअवतार गौतम, हरिशंकर याज्ञिक,लायक सिंह लेखपाल,रमाकांत दोहरे,भूपेंद्र दोहरे, जेपी नरवरिया आदि संरक्षक के रूप में कार्यकारणी को दिशा निर्देश देते रहेंगे। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मिस्टर सिंह बौद्ध,प्रदीप महतवानी, अवधेश गौतम, संतकुमार शिरोमणि,रविन्द्र चौधरी,कुलदीप सिंह, कमाल अहमद, पंकज सहाय,राहुल अलाईपुरा को सर्वसम्मति से चुना गया।

About khabar123

Check Also

लखीमपुर खीरी बीजेपी जिला कार्यालय में विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान पर मंथन हर नागरिक को मतदान से जोड़ने का संकल्प

  खबर दृष्टिकोण संवाददाता शिवम मिश्रा लखीमपुर खीरी। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय स्थित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!