Breaking News

भाजपा हटाओ इण्डिया जिताओ नारे संग वाम दल ने की विशाल रैली |

भाजपा हटाओ इण्डिया जिताओ नारे संग वाम दल ने की विशाल रैली

 

बुलडोजर राज एवं साम्प्रदायिकता के खिलाफ जुड़ने का किया गया आह्वान |

 

खबर दृष्टिकोण आलमबाग | राजधानी लखनऊ के आलमबाग स्थित धरना स्थल ईको गार्डन में बुधवार को वाम दल के बैनर तले प्रदेश भर के विभिन्न दलों के पदाधिकारियों ने एकजुट होकर भाजपा के खिलाफ विशाल रैली का आयोजन किया गया | इस दौरान मंच से भाजपा हटाओ इण्डिया जिताओ का नारा दे जनमानस को जुड़ने का आह्वान किया गया | मंच से महामंत्री सीपीआई सीताराम येचुरी ने आह्वान करते हुए कहा कि आर्थिक नीतियों को लेकर केंद एवं राज्यों में बैठी भाजपा सरकारे आम जनता के ऊपर तेजी से हमला कर रही है जिसका परिणाम है कि आम जनता का जीवन जीविका और रोजगार तबाह हो रहा है और देश में कारपोरेट पूंजीपति मालामाल हो रहे है |केंद्र में बैठे मोदी निजीकरण के रास्ते पर चलकर देश की राष्ट्रिय सम्पत्तियों को बेचने का कार्य कर रहे है करोडो गरीबो के जीविका के परम्परागत साधनों को उनसे छिनकर पूंजीपतियों के हवाले सौपा जा रहा है | केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा किसानो के साथ किये सारे वादे छलावा साबित हुए है गाँवों की जमीने कार्पोरेट के हवाले करने का काम भाजपा सरकार कर रही है | मजदुर विरोधी कानून बना मजदूरो के अधिकार को छिना जा रहा है | बेरोजगारी के मामले में भारत विश्व में नंबर एक पर पहुँच गया है | गैर कानूनी बुलडोजर राज का कहर गरीबो एवं मुस्लिम अल्पसंख्यको पर जारी है | उत्तर प्रदेश की पुलिस दबंगों और बलात्कारियो का साथ देती है आरक्षण की मांग करने वाले नौजवानों पर लाठियां बरसाई जा रही है | कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चूका है | मोदी सरकार संविधान और लोकतंत्र पर निरंतर हमले कर रही है |सीबीआई,ईडी चुनाव आयोग समेत अन्य संस्थाओ को अपने पक्ष में इस्तेमाल कर जनतंत्र की हत्या कर रही है |विपक्षी दलों के नेताओ एवं विरोधियो को प्रताड़ित करने का काम किया जा रहा है |जन विरोधी और साम्प्रदायिक नीतियों के कारण बढ़ते जन असंतोष से भयभीत भाजपा सरकार जनता को साम्प्रदायिक आधार पर विभाजित कर मतों का ध्रुवीकरण कर चुनाव जितना चाहती है | मंच से अन्य दलों से पधारे पदाधिकारियों ने भाजपा सरकार का पुरजोर विरोध करते हुए केंद्र मंच से भाजपा हटाओ इण्डिया का नारा देते हुए बिगुल फूंका और आम जनता एवं युवाओ का रैली के माध्यम से आह्वान किया गया |

About khabar123

Check Also

जिलाधिकारी ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन भंडारण कक्ष का किया मासिक निरीक्षण 

  खबर दृष्टिकोण ब्यूरो रिपोर्ट सीतापुर। जिलाधिकारी अभिषेक आनंद ने आज इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन भण्डारण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!