क्षेत्र में समस्याओं के निराकरण हेतु दिये गये आवश्यक निर्देश
संवाददाता संजय तिवारी।
खबर दृष्टिकोण लखनऊ | नगर निगम लखनऊ क्षेत्र सीमान्तर्गत स्थित सरोजनी नगर इंडस्ट्रियल एरिया औद्यौगिक इकाईयों के समूह स्मॉल इंडस्ट्रीज एंड मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन द्वारा क्षेत्रीय मूलभूत समस्याओं पर विचार एवं उनके निराकरण के लिए एक बैठक सोमवार को आयोजित किया गया । बैठक में नगर आयुक्त इन्द्रजीत सिंह द्वारा भी प्रतिभाग किया गया
बैठक में संगठन द्वारा सरोजनी नगर औद्योगिक क्षेत्र को स्पेशल पर्पज व्हेकिल (एसपीवी) के रूप में मॉडल इंडस्ट्रियल एरिया बनाये जाने हेतु सभी सम्भव प्रयास किए जायेगे। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए औद्योगिक क्षेत्र हेतु अवस्थापना व प्रबंधन व्यवस्थाओं हेतु बेन्चमार्क नियत किए जायेगे जिससे और अधिक इकाईयां इस क्षेत्र में स्थापित होकर कार्य करने के लिए आकर्षिक होगी बैठक में मूलभूत अवस्थापना सुविधाओं मार्गो के निर्माण मरम्मत, मार्ग प्रकाशन व्यवस्था, पार्क व हरियाली का विकास तथा सम्पत्ति कर के पुनः समुचित निर्धारण के लिए नगर निगम लखनऊ से सहायता की अपेक्षा की गयी। इसी क्रम में नगर आयुक्त द्वारा सरोजनी नगर औद्योगिक क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण करते हुए स्वयं स्थलीय वस्तुस्थिति को देखा गया एवं जिम्मेदार अधिकारियो को समुचित व्यवस्था एवं साफसफाई बनाये रखने के लिए आवशयक निर्देश दिए |
