खबर दृष्टिकोण लखनऊ | नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित कर लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीट आरक्षित करने पर सोमवार को लखनऊ नगर निगम मुख्यालय के राजकुमार हॉल में महापौर सुषमा खर्कवाल की उपस्थिति में महिला आरक्षण कानून के समर्थन में प्रधानमंत्री को बधाई देने के उद्देश्य से सदन की बैठक में जारी प्रस्ताव पर समस्त दलों की महिला पार्षदों ने हस्ताक्षर कर अपना समर्थन दिया और इस एतिहासिक कदम के लिए हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं एवं बधाईयां दी मुख्यरूप से समस्त दलों की महिला पार्षदों के साथ सदन की बैठक में लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल ने संसद द्वारा महिला आरक्षण बिल पास होने पर हर्ष व्यक्त किया सदन में समस्त महिलाओं ने प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किये और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को साधुवाद देते हुए इसे राजनीति का अमृत काल बताया महापौर ने कहा कि तीन दशकों की अटकलों के बाद महिला आरक्षण बिल को नारी शक्ति वंदन अधिनियम लोकसभा से पास किया गया। दोनों सदनों से इस बिल के पास होते ही संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण तय हो गया है। इस बिल से अब विधान सभाओं और लोकसभाओं में महिलाओं की भागीदारी निश्चित रूप से बढ़ेगी महापौर ने कहा कि यह बिल विकसित भारत की अवधारणा है |
