Breaking News

वृद्ध महिला से चेन स्नैचिंग करते महिला रंगेहाथो पकड़ी गई, महिला की दूसरी महिला साथी फरार |

 

खबर दृष्टिकोण आलमबाग | कृष्णा नगर थाना क्षेत्र में बुद्धेश्वर मंदिर से इ रिक्शा द्वारा अपने घर लौटते समय बाराविरवा चौराहे पर वृद्ध महिला से एक शातिर महिला ने चतुराई से चेन स्नैचिंग का प्रयास किया लेकिन पकड़ी गई | वृद्धा द्वारा शोर मचाने पर चौराहे पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने शातिर महिला को पकड़ लिया वहीँ शातिर की दूसरी महिला साथी मौके से भाग खडी हुई शातिर महिला संग एक नौ वर्षीय बच्ची भी थी | फ़िलहाल पुलिस शातिर महिला को कब्जे में ले वृद्धा की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाई में जुटी है |

 

कृष्णा नगर कोतवाली प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के आजादनगर कासिमपुर पकरी निवासी वृद्धा मंजू मिश्रा पत्नी स्व राजेन्द्र मिश्रा सोमवार सुबह बुद्धेश्वर मंदिर से दर्शन कर अपने घर वापस लौट रही इस दौरान अपने संग एक मासूम को लिए शातिर महिला ने वृद्धा के गले से सोने का चेन निकालने लगी | यह देख वृद्धा ने शोर मचाया तो चौराहे पर मौजूद पुलिस ने शातिर महिला को बच्ची समेत पकड़ लिया इसी दौरान मौके का लाभ उठाकर शातिर की एक महिला शातिर मौके से फरार हो गई | पुलिस ने वृद्धा की शिकायत पर महिला को हिरासत में ले विधिक कार्यवाई में जुटी है | वहीँ इंस्पेक्टर कृष्णा नगर के मुताबिक स्नैचर महिला ने अपना परिचय रीना पत्नी उमेश निवासी दौलतपुर थाना घोसी जनपद मऊ के रूप में बताया है जिसके खिलाफ कार्यवाई किया जा रहा है |

About Author@kd

Check Also

ब्रज की रसोई: लखनऊ में जरूरतमंदों के लिए अनुकरणीय सेवा

  ख़बर दृष्टिकोण लखनऊ। लखनऊ। इण्डियन हेल्पलाइन सोसाइटी के संस्थापक विपिन शर्मा समाज के वंचित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!