Breaking News

भारतीय पत्रकार एवं मानवाधिकार परिषद के समूह द्वारा धूमधाम से मनाया आजादि का अमृत महोत्सव 

 

ख़बर दृष्टिकोण लखनऊ।

 

लखनऊ । कृष्णा नगर के हिन्द नगर प्रथम वार्ड अंतर्गत एल डी ए कालोनी सी -1 स्थिति कार्यालय में भारतीय पत्रकार एवं मानवाधिकार परिषद के पदाधिकारियों द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों की संख्या में पत्रकारों, अधिवक्ताओं, आरटीआई एक्टिविस्ट,समाजसेवियों सहित स्थानीय प्रतिष्ठित नागरिक उपस्थित हुए ,जिसमे बूढ़े ,बच्चे ,महिलाएं ,सहित दिव्यांगजनो ,ने कार्यक्रम में शामिल हो कर लगभग चार किलोमीटर पैदल चल कर तिरंगा यात्रा को सफल बनाया सभी ने एक सुर में देशभक्ति गीत गाकर वन्देमातरम,भारत माता की जय के जोर-शोर से नारे लगाए देश के प्रति नन्हे मुन्ने बच्चों ने देशभक्ति में कोई कसर नही छोड़ी पूरी तिरंगा यात्रा छोटे छोटे कदमो से पूरे जोश के साथ पूरी की, तिरंगा यात्रा में इतने अधिक संख्या में लोगों को देख कर राहगीरों के होश उड़ गये हिन्दू ,मुस्लिम ,सिख,इसायी, सभी ने भारी संख्या में कार्यक्रम में शामिल हो कर एकता और भाईचारे की मिशाल पेश की ,इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से तिरंगा यात्रा में भारतीय पत्रकार एवं मानवाधिकार परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र बहादुर सिंह ,उत्तर प्रदेश विशेष कार्याधिकारी मुन्नू लाल त्रिपाठी ,मोहित त्रिपाठी ,विपिन त्रिपाठी, प्रियंका त्रिपाठी ,गीता सिंह,पूनम साहू,मलती अवस्थी , अर्पिता सिंह, जयचन्द चौहान, डॉ राम पाल, चंद्र प्रकाश ,त्रिपाठी,सोनू गुप्ता ,अवगित मिश्र,भीम मिश्रा, सिद्धि त्रिपाठी, कमला यादव ,लल्लन सिंह,मंजू सिंह,घनश्याम सिंह, कृष्ण कान्त अवस्थी ,आर एस गुप्ता ,मालती अवस्थी पूजा त्रिपाठी सहित तमाम सैकड़ो सम्भ्रान्त जनो ने तिरंगा यात्रा आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम में शामिल हो कर अपनी अहम भूमिका निभायी ,कार्यक्रम के अन्त में संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र बहादुर सिंह ने सभी को धन्यवाद कह कर हाथ जोड़ कर आभार व्यक्त किया और संस्था द्वारा हर सम्भव मदद की बात भी किया ।

About Author@kd

Check Also

फर्जी स्कूलों का खेल: शिक्षा विभाग की अनदेखी से बच्चों का भविष्य हो रहा बर्बाद

    *खबर दृष्टिकोण – रिजवान अंसारी,*   *कुकरा खीरी* बिजुआ ब्लॉक क्षेत्र में शिक्षा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!