Breaking News

24 वां कारगिल विजय दिवस समारोह

प्राचीन भारतीय इतिहास एवं पुरातत्त्व विभाग, लखनऊ विश्वविद्यालय

ख़बर दृष्टिकोण लखनऊ।

 

24वें कारगिल विजय दिवस समारोह के उपलक्ष में लखनऊ विश्वविद्यालय के प्राचीन भारतीय इतिहास एवं पुरातत्व विभाग में काव्य और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें तुषार चतुर्वेदी ने सभी को विषय के विभिन्न बिंदुओं पर विशेष जानकारी दी इसके पश्चात् प्रतियोगिता में विभिन्न विभागों के छात्र एवं छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जिसमें बी ए के छात्र प्रमुदित पांडेय को विशिष्ट पुरुस्कार एवं उत्कर्ष सिंह, मानस बाजपाई, गौरव कुमार, यशस्वी भल्ला, चंद्र शेखर, अभिषेक पाठक, अर्पित सिंह को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।

 

प्राचीन भारतीय इतिहास एवं पुरातत्व विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो० पीयूष भार्गव और विभाग के अन्य शिक्षकों प्रो० अनिल कुमार, प्रो० ममता मिश्रा और डा दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए।

कार्यक्रम के अंत में विभागाध्यक्ष प्रो० पीयूष भार्गव ने उपस्थित विद्यार्थियों को देश सेवा और राष्ट्र प्रेम पर सन्देश देकर छात्रों को प्रोत्साहित किया और उनका मार्गदर्शन किया।

 

 

 

 

 

About Author@kd

Check Also

ब्रज की रसोई: लखनऊ में जरूरतमंदों के लिए अनुकरणीय सेवा

  ख़बर दृष्टिकोण लखनऊ। लखनऊ। इण्डियन हेल्पलाइन सोसाइटी के संस्थापक विपिन शर्मा समाज के वंचित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!