खबर दृष्टिकोण आलमबाग | आशियाना थाना क्षेत्र में बेख़ौफ़ वाहन चोरो ने अर्धरात्रि घर के पार्क चारपहिया वाहन चोरी कर ले गए चोरो की यह करतूत घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया | जिसकी शिकायत पीड़ित ने कंट्रोल नंबर पर दे स्थानीय पुलिस से की है |
आशियाना थाना क्षेत्र के सेक्टर जे -93 में रहने वाले विश्नु सिंह पुत्र विनोद कुमार सिंह की चारपहिया लग्जरी कार को बेख़ौफ़ चोरो ने शुक्रवार अर्धरात्रि करीब 2:30 बजे बेखौफ वाहन चोरो ने पार कर दिया | जिसकी जानकारी होने पर वाहन स्वामी ने कंट्रोल नंबर पर पुलिस को सुचना दी है | वहीं पीड़ित ने कार चोरी होने की शिकायत स्थानीय थाने से की है | पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात वाहन चोरो के खिलाफ चोरी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है | कार मालिक के मुताबिक चोरो की करतूत उनके घर में लगे सीसी टीवी कैमरा में कैद है जिसमे चोर उनके कार को लेजाते दिखाई पड़ रहे है |
