Breaking News

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का विधायक ने फीता काटकर किया शुभारंभ 

 

खबर दृष्टिकोण लखनऊ | लखनऊ में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान का शुभारंभ शनिवार को उत्तरी क्षेत्र के विधायक डा नीरज बोरा ने अलीगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में फीता काटकर अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधायक ने अभियान में लगे एंटीलार्वा छिड़काव, फॉगिंग और प्रचार-प्रसार वाहनों को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया | उद्घाटन के दौरान विधायक ने कहा कि संचारी रोगों पर नियंत्रण मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं में शामिल है | इसी क्रम में संचारी रोगों से बचाव के लिए साल में तीन बार यह अभियान चलाया जाता है | यह साल का दूसरा अभियान है | यह अभियान जनसहभागिता से ही सफल हो सकता है | उन्होंने उपस्थित लोगों से इस अभियान को सफल बनाने की अपील की | इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज अग्रवाल ने कहा कि एक जुलाई से शुरू हुआ यह अभियान 31 जुलाई तक चलेगा। इसके अलावा 17 से 31 जुलाई तक दस्तक अभियान भी चलेगा । यह अभियान स्वास्थ्य विभाग सहित 12 अन्य विभागों के सहयोग से चलाया जा रहा है | इसके लिए सभी विभाग सहयोग करें और स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को मच्छरजनित परिस्थितियाँ न पनपने के लिए जागरूक करें | मच्छरजनित परिस्थितियाँ न उत्पन्न कर हम डेंगू, मलेरिया चिकनगुनिया जैसी बीमारियों से बच सकते हैं | इन सभी बीमारियों में बुखार आता है | इसलिए बिना चिकित्सक को दिखाए किसी भी प्रकार की दवा का सेवन न करें | स्वास्थ्य केंद्रों पर जांच और इलाज की सुविधा उपलब्ध है | इस संबंध में भी आशा कार्यकर्ता लोगों को जानकारी अवश्य दें |

About Author@kd

Check Also

फर्जी स्कूलों का खेल: शिक्षा विभाग की अनदेखी से बच्चों का भविष्य हो रहा बर्बाद

    *खबर दृष्टिकोण – रिजवान अंसारी,*   *कुकरा खीरी* बिजुआ ब्लॉक क्षेत्र में शिक्षा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!