Breaking News

परिषदीय विद्यालयों में छात्र छात्राओं को कराया गया योगाभ्यास 

 

मोहनलालगंज।अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मोहनलालगंज क्षेत्र के परिषदीय विद्यालय यूपीएस बरवलिया व प्राथमिक विद्यालय धनुवासांड मे योग दिवस के अवसर पर विद्यालय के शिक्षक व छात्र-छात्राओं ने योगाभ्यास किया। यूपीएस बरवलिया में प्रधानाध्यापक विनय कुमार सिंह अध्यापिका स्मिता उपाध्याय व शिक्षक अनुराग तिवारी ने बच्चों को योगाभ्यास कराते हुए योग से होने वाले फायदे व स्वास्थ्य के बारे में सभी छात्र छात्राओं को जानकारी दी| विद्यालय के प्रधानाध्यापक विनय कुमार सिंह ने बच्चों को योग के प्रति जागरूक किया। प्राथमिक विद्यालय धनुवासांड में प्रधान कृष्ण शरण सिंह प्रद्युम, प्रधानाध्यापिका विमलेश मौखरी, सहायक अध्यापक दिनेश सिंह,जया बिष्ट समेत ग्राम वासियों ने छात्र- छात्राओं के साथ योगाभ्यास किया गया| प्रधानाध्यापिका विमलेश मौखरी ने कहा प्रतिदिन योग करने से मनुष्य को बहुत सी बिमारियों से छुटकारा मिल सकता है।|इस मौके पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया जिसमे दर्जनों छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया प्रतियोगिता मे कक्षा चार की छात्रा माही आनंद ने प्रथम कक्षा पांच के हर्षित यादव द्वतीय व कक्षा चार की छात्रा प्रतिक्षा ने तृतीय पुरुस्कार प्राप्त किया|कार्यक्रम के अंत मे सभी छात्र- छात्राओं सहित मौजूद लोगों को मिष्ठान वितरण कर कार्यक्रम का समापन हुआ|

About Author@kd

Check Also

फर्जी स्कूलों का खेल: शिक्षा विभाग की अनदेखी से बच्चों का भविष्य हो रहा बर्बाद

    *खबर दृष्टिकोण – रिजवान अंसारी,*   *कुकरा खीरी* बिजुआ ब्लॉक क्षेत्र में शिक्षा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!