Breaking News

महिला खाताधारक से दस लाख ऑनलाइन ठगे रुपयों को साइबर सेल ने वापस कराया |

 

लखनऊ | साइबर क्राइम सेल द्वारा साइबर जालसाजों द्वारा महिला खाताधारक को मुकदमे का भय दिखाकर ऑनलाइन दस लाख रूपये ठगी मामले में शिकायत पर त्वरित कार्यवाई करते हुए खाते को फ्रिज करा ठगे गए रुपयों को खाते में वापस कराया | अपने ठगे गए रुपयों को वापस पाकर महिला ने पुलिस कमिश्नरेट की खूब प्रसंसा की है |

 

साइबर सेल प्रभारी सतीश साहू ने बताया कि बीते 28 मार्च को महिला खाताधारक अनीता प्रताप ने जालसाजों द्वारा फोन कर कहा कि उनके आधार कार्ड व पैन कार्ड का प्रयोग करते हुये एपरपोर्ट के माध्यम नारकोटिक्स अनाधिकृत वस्तुओं का ट्रांसपोर्ट किया जा रहा है। जिसमें आपके विरूद्ध मुम्बई क्राइम ब्रांच में मनी लांडिरिंग व नार्कोटिक्स सप्लाई के लिये मुकदमा दर्ज किया गया है | जिससे भयभीत हो महिला ने जालसाजों के नंबर पर ऑनलाइन दस लाख रूपये ट्रांसफर कर दिए थे | जिसकी शिकायत महिला ने साइबर सेल में की थी | उक्त प्रकरण में त्वरित कार्यवाई करते हुए खाते को फ्रिज करा महिला खाताधारक के पैसे उसके खाते में वापस कराये गए है | जालसाजों की शिकार महिला ने अपने वापस वापस मिल जाने पर पुलिस कमिश्नरेट एवं साइबर सेल पुलिस कर्मियों की खूब प्रसंसा की है |

About Author@kd

Check Also

फर्जी स्कूलों का खेल: शिक्षा विभाग की अनदेखी से बच्चों का भविष्य हो रहा बर्बाद

    *खबर दृष्टिकोण – रिजवान अंसारी,*   *कुकरा खीरी* बिजुआ ब्लॉक क्षेत्र में शिक्षा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!