Breaking News

विस्तारित क्षेत्रो में नगर निगम की भूमि पर अवैध कब्जेदारों पर बुलडोजर चला 14 विघा जमीन को मुक्त कराया गया |

लखनऊ खबर दृष्टिकोण | नगर निगम लखनऊ द्वारा गुरुवार को सरोजनीनगर तहसील के विस्तारित क्षेत्र कलिया खेड़ा में नगर निगम के भूमि पर अवैध कब्जेदारों के खिलाफ अभियान चलाकर लगभग 14 विघा सरकारी भूमि को मुक्त कराया गया जिसकी अनुमानित कीमत 38 करोड़ रूपये है | अपर नगर आयुक्त अभय कुमार पांडेय ने बताया कि सरोजनीनगर तहसील के विस्तारित क्षेत्र ग्राम कलिया खेड़ा के खसरा संख्या 684 635क क्षेत्रफल 0.506 हे0 खसरा संख्या 1916 क्षेत्रफल 0.999 हे० खसरा 717 क्षेत्रफल 0.805 हे० नवीन परती व खसरा सध्या – 772 क्षेत्रफल 1.173 हे० जोकि नगर निगम में चारागाह भूमि में दर्ज है उक्त भूमियों पर अनेक व्यक्तियों द्वारा वाउन्ड्रीवाल, टीनशेड व कमरो तथा दुकाने आदि बनाकर अवैध कब्जा कर लिया गया था। किए गये उक्त कब्जो को नगर निगम द्वारा ध्वस्त कराकर कुल 3.483 हे० अर्थात 14 वीघा भूमि अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया है | जिसकी बाजारू कीमत लगभग 38 करोड़ रूपये है | इस अभियान दौरान जोन 6 जोनल अधिकारी नन्द किशोर , कर अधीक्षक विनय कुमार मौर्य , कानूनगो सुरेश चन्द्र श्रीवास्तव , लेखपाल प्रशांत सिंह , सुशील सिंह , प्रवर्तन दल ईटीएफ नगर निगम, पुलिस बल थाना काकोरी, राजेद्र हुमन अवर अभियन्ता , नेहा यादव राजस्व निरीक्षक सम्मलित रही।

About Author@kd

Check Also

फर्जी स्कूलों का खेल: शिक्षा विभाग की अनदेखी से बच्चों का भविष्य हो रहा बर्बाद

    *खबर दृष्टिकोण – रिजवान अंसारी,*   *कुकरा खीरी* बिजुआ ब्लॉक क्षेत्र में शिक्षा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!