Breaking News

ममता तेरे कितने रूप, छिड़काव से बनी मिशाल खुद कोरोना से लड़कर ममता ने संभाली कमान

लखनऊ। आज समूचे देश में अदृश्य कोरोना ने अपने पैर पसार दिए हैं। ऐसे में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ भी कोरोना संक्रमण की चपेट में है। आज जहाँ शहर में कोई किसी के साथ नही तब लखनऊ के मड़ियांव इलाके के फैजुल्लागांज में रहने वाली ममता त्रिपाठी ने कमान संभाली है। शुक्रवार व शनिवार को ममता ने क्षेत्र में कई जगह निजी खर्चे पर सैनिटाइजेशन छिड़काव कराया। लखनऊ के फैजुल्लागांज इलाके में बाल महिला सेवा संगठन की अध्यक्षा ममता त्रिपाठी द्वारा लगातार कोरोना महामारी से जंग जारी है।

थाने से लेकर चौकी तक बरसी ममता

शुक्रवार व शनिवार को कोरोना से बढ़ते मामलों के मद्देनजर बाल महिला संगठन ने अपने कर्तव्यों का निर्वाह किया। सबसे पहले संगठन की अध्यक्षा ममता त्रिपाठी के नेतृत्व में थाना मड़ियांव का सैनिटाइजेशन किया गया। इसके बाद संगठन द्वारा घैला चौकी व फैजुल्लागंज नया पुरवा स्थित जलकल विभाग के कैम्प कार्यालय का सेनेटाइजेशन करवाया गया। बाल महिला सेवा संगठन की अध्यक्ष ममता त्रिपाठी ने बताया कि संगठन द्वारा लगातार कोरोना महामारी के विरुद्ध संगठन का हर सदस्य अपनी जिम्मेदारी निभा रहा है।

About khabar123

Check Also

निजी फैक्ट्री मालिक ने पेश की मिसाल, बेटे की शादी से पहले कर्मचारियों संग मनाई खुशियां

  फैक्ट्री परिसर में भोज व डीजे पर झूमे कर्मचारी, उपहार पाकर खिले चेहरे…... ख़बर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!