लखनऊ खबर दृष्टिकोण | लखनऊ नगर निगम नगर आयुक्त के निर्देश पर मंगलवार को प्रवर्तन अधिकारी कर्नल सत्येन्द्र सिंह के नेतृत्व में संयुक्त अभियान चला कर पीजीआई क्षेत्र में मौजूद नगर निगम की करीब 15000 स्क्वायर फीट जमीन को कब्ज़ा मुक्त करा के अवैध अतिक्रमण को समाप्त करवाया गया है |
पीजीआई क्षेत्र के ग्राम कल्ली पश्चिम, तहसील-सरोजनी नगर में नगर निगम की लगभग 15000 स्क्वायर फीट जमीन ,जिसकी खसरा संख्या 425, 426 व 430 है जिसपर मोहमद शमशाद, एमआई बेग एवम विनोद मौर्य द्वारा अवैध प्लाटिंग व बाउण्ड्रीवाल का निर्माण करा अवैध कब्जा किया गया था। उक्त अभिलेखो में बंजर व पुरानी परती दर्ज है जो नगर निगम में में निहित है। अभियान चलाकर नगर निगम की भूमि को कब्ज़ा मुक्त कराकर उस पर व्याप्त अवैध अतिक्रमण को हटाया गया। इस दौरान नगर निगम की टीम में जोनल अधिकारी ज़ोन 8 अजीत राय, सन्तोष, लेखपाल प्रशान्त सिंह अभियान में सम्मलित रहे |
