Breaking News

मोहनलालगंज नगर पंचायत से भाजपा ने रामलाल को बनाया उम्मीदवार

 

(गोसाईगंज से निखिल मिश्रा,अमेठी से एकता निगम,नगराम से श्याम प्यारी लोधी को भाजपा ने अध्यक्ष पद का उम्मीदवार)

मोहनलालगंज।भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा की ओर से रविवार को जारी नगर पंचायतो के उम्मीदवारों की सूची से जहां कुछ लोगों में खुशी है, वहीं टिकट से वंचित दावेदार मायूस हैं। भारतीय जनता पार्टी ने मोहनलालगंज नगर पंचायत से वरिष्ठ नेता रामलाल को अध्यक्ष पद का उम्मीदवार बनाया है।गोसाईगंज नगर पंचायत से निखिल मिश्रा,अमेठी नगर पंचायत से एकता निगम,नगराम नगर पंचायत से श्याम प्यारी लोधी को अध्यक्ष पद का उम्मीदवार बनाया गया हैं।पहली बार नगर पंचायत बनी मोहनलालगंज से अध्यक्ष पद का भाजपा से उम्मीदवार घोषित होने के बाद रामलाल वर्मा ने कालेबीर बाबा मंदिर पहुंचकर बाबा के दरबार में मत्था टेक कर जीत की कामना की।वही मोहनलालगंज नगर पंचायत के सभी 16वार्डो से भाजपा ने सदस्य पद के उम्मीदवारो की भी सूची जारी की है यहा भाजपा ने वार्ड न०-1 से संगीता,वार्ड न०-2 से गीता,वार्ड न०-3 से अखिलेश कुमार,वार्ड न०-4 से अरून कुमार,वार्ड न०-5से दुर्गेश धीमान,वार्ड न०-6 से सुनीता साहू,वार्ड न०-7से किशोरी लाल लोधी,वार्ड न०-8से उमेश यादव,वार्ड न०-9 से हिमांशु सिहं(शुभम),वार्ड न०-10 से अल्का द्विवेदी,वार्ड न०-11 से संदीप कुमार,वार्ड न०-12से एडवोकेट हिमांशु तिवारी,वार्ड न०-13से रजनी लोधी,वार्ड न०-14से मनीष तिवारी,वार्ड न०-15से पम्मी कश्यप,वार्ड न०-16 से सोनू शर्मा को सदस्य पद के लिये उम्मीदवार घोषित किया है।

About Author@kd

Check Also

फर्जी स्कूलों का खेल: शिक्षा विभाग की अनदेखी से बच्चों का भविष्य हो रहा बर्बाद

    *खबर दृष्टिकोण – रिजवान अंसारी,*   *कुकरा खीरी* बिजुआ ब्लॉक क्षेत्र में शिक्षा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!