खबर दृष्टिकोण।
संवाददाता पुरवा उन्नाव
पुरवा उन्नाव 17 अक्टूबर 2022 सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रघुवंश मणि सिंह ने बताया है कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 12 नवम्बर 2022 को जनपद न्यायालय प्रांगण उन्नाव में तथा समस्त बाह्य न्यायालय व समस्त तहसील स्तर में किया जा रहा है। जिसमें वादकारी तथा अधिवक्तागण अपने निस्तारित योग्य वादों का निस्तारण करा सकेंगे। राष्ट्रीय लोक अदालत में समस्त प्रकार के शमनीय आपराधिक मामले, चेक बाउंस से सम्बन्धित धारा-138 एन0आई0एक्ट के वाद, बैंक रिकवरी वाद, आर्बिटेªशन, मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, श्रम वाद, बिजली एवं जल के बिल से सम्बन्धित शमनीय दण्ड वाद, वैवाहिक वाद, पारिवारिक वाद, भूमि अध्याप्ति वाद, सेवानिवृत्ति के परिलाभों सम्बन्धी मामले, राजस्व वाद, अन्य सिविल वाद, यातायात सम्बन्धी चालान सम्बन्धित मामलों का निस्तारण करा सकते है। समस्त विद्वान् अधिवक्तागण एवं वादकारीगण अपने मामलों को सम्बन्धित न्यायालय/फोरम में प्रार्थना पत्र के माध्यम से लगवाकर राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारण करवाकर लाभ उठा सकते है।
