लखनऊ, ओम ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष स्व. राजवीर पाण्डेय की तेहरवीं संस्कार पर उनके निवास पशुपुरा जनपद इटावा में ओम ब्राह्मण महासभा के देश एंव प्रदेश से पदाधिकारीगण व सदस्यगण पहुंचकर उन्हे श्रद्धा सुमन अर्पित किया। सभी ने स्व.पाण्डेय के अधूरे मिशन को पुरा करने का संकल्प लिया। ओम ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष धनंजय द्विवेदी ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर स्मरण किया कि पाण्डेय भले ही शरीर त्याग दिये हो लेकिन आज भी हम लोग के दिल मे बसे है। उनकी स्मृति मे ओम ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष धनंजय द्विवेदी ने उनकी प्रतिमा एक वर्ष मे उनके ही जनपद मे स्थापित करने का संकल्प लिया। और उनके मिशन को पूरा करना ही सच्ची श्रद्धांजलि बताया।
