Breaking News

लुईस फाउंडेशन द्वारा 75 वां अमृत महोत्सव धूमधाम से मनाया  

 

मोहनलालगंज लखनऊ

 

मोहनलालगंज क्षेत्र के परवर पूरब निकट जंगली खेड़ा गांव स्थित लुईस फाउंडेशन द्वारा 75वां आजादी अमृत महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन संस्था के अध्यक्ष संग्राम सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में विनोद सिंह ब्लाक प्रमुख उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पत्रकार मिथलेश कुमार के द्वारा किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता के रूप में एसएस सोशल फाउंडेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉक्टर सतीश अंबेडकर ने कहा आज पूरे देश में 75वां आजादी अमृत महोत्सव व 76वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। इस स्वतंत्रता की प्राप्ति के लिए हमारे देश के वीर सपूतों ने वर्षों संघर्ष कर अपने प्राण प्राणों की आहुति दे दी। यह दिन भारत के वीर सपूतों को नमन करने का दिन है। इस दिन तिरंगा फहरा कर वीर सपूतों क्रांतिकारियों को सलामी देकर उन्हें याद करते हैं। आज उनके द्वारा दी हुई आजादी से ही हम इस देश में चैनो अमन से जीवन यापन कर रहे हैं। साथ ही कहा कि देश के प्रत्येक नागरिक को भारतीय संविधान से अभिव्यक्ति की आजादी मिली है। इस आजादी का सही उपयोग करते हुए प्रति व्यक्ति को उच्च शिक्षा प्राप्त कर देश हित में कार्य करने चाहिए। जिससे देश सहित समाज व परिवार का नाम रोशन किया जा सकता है। शिक्षा ही वह माध्यम है जिससे व्यक्ति हर मुश्किल काम को आसान बना सकता है। भारतीय संविधान में महिलाओं और पुरुषों को समान शिक्षा का अधिकार दिया गया है। आज हमारे देश में महिलाओं ने भी पुरुषों के कंधे से कंधा मिलाकर परचम लहराया है। उपस्थित सभी सभी छात्र छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। मुख्य अतिथि विनोद सिंह ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए आजादी अमृत महोत्सव व स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। साथ ही कहा कि इस संस्था को आगे बढ़ाने के लिए आप सभी लोगों का के सहयोग की आवश्यकता है। आप लोगों के अथक प्रयास से ही संस्था को ऊंचे मुकाम पर पहुंचाया जा सकता है। मुझे पूरी उम्मीद व भरोसा है कि आप सभी के सहयोग से संस्था का संचालन सुचारु रुप से होता रहेगा। कार्यक्रम के इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉ राम बिहारी, इं. मिथिलेश कुमार, सचिन कुमार सहित सभी पदाधिकारी कर्मचारी व एसएस इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड नर्सिंग कॉलेज के पदाधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

About Author@kd

Check Also

ब्रज की रसोई: लखनऊ में जरूरतमंदों के लिए अनुकरणीय सेवा

  ख़बर दृष्टिकोण लखनऊ। लखनऊ। इण्डियन हेल्पलाइन सोसाइटी के संस्थापक विपिन शर्मा समाज के वंचित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!