संवाददाता:-शिवम कश्यप
लखीमपुर (खीरी):-निघासन में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत जगह-जगह आयोजित कार्यक्रमों में हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया गया। बाइक, साइकिल रैली निकालकर घर, प्रतिष्ठानों पर झंडा लगाने का संदेश दिया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उम्मीदवार ने सभा आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत भारतमाता का पूजन किया। तिरंगा फहराने का अभियान मुहिम तेज कर दी !इस अभियान के चलते आज बम्हनपुर से राकेहटी तक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें निघासन के सक्रिय युवा व भाजपा नेता प्रदीप गुप्ता ने तिरंगा यात्रा में शामिल हो होकर सभी कार्यकर्ताओं को तिरंगा उपलब्ध कराया। साथ ही तिरंगा पट्टी पहनाकर प्रदीप गुप्ता ने विधायक शशांक वर्मा मंडल अध्यक्ष शशिकांत चतुर्वेदी, मोहित जायसवाल ,व्यापार मंडल अध्यक्ष आनंद चतुर्वेदी ,गुड्डू,रामकुमार मौर्य ,रविकांत सोनी,सुनील मौर्य, राजेंद्र कनौजिया, अमित वर्मा ,एडवोकेट अनूप कुमार लोधी ,शैलेंद्र कनौजिया ,अनिल लोधी, हजारों की संख्या में देशभक्तों के देशभक्ति गीतों पर झूमते हुए साथ यात्रा को रवाना किया। भारत माता के जयघोष के साथ आज निघासन का वातावरण तिरंगामय हो गया।