म.प्र पचोर (हरीश भारतीय) खबर दृष्टिकोण। मातृ-शिशु मृत्युदर में कमी लाने के उद्देश्य व गर्भवती माताओं को कुपोषण से बचाने के लिए महिला बाल विकास द्वारा गर्भवती महिलाओं का गोद भराई कार्यक्रम आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित किए गए। वही नगर में गुरुवार को आंगनबाड़ी केंद्र तीन पर नो गर्भवती महिलाओं की हुई गोद भराई की गयी। लाडली बहना सेना प्रभारी समाजसेवी कुसुम भारतीय ने जानकारी देते हुए बताया कि गोद भराई का मुख्य उद्देश्य गर्भावस्था के दिनों में बेहतर पोषण की जरूरत के बारे में गर्भवती महिलाओं को बताया। माता एवं गर्भस्थ शिशु के बेहतर स्वास्थ्य एवं प्रसव के दौरान होने वाली संभावित जटिलताओं में कमी लाने के लिए गर्भवती के साथ परिवार के लोगों को भी अच्छे पोषण पर ध्यान देना चाहिए। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मनोरमा महेश्वरी उषा शर्मा सावित्री सोनी रंजीता सिसोदिया सुनीता यादव सुनीता सोनी सहित कई महिलाएं उपस्थित थी।
