Breaking News

सरकारी संस्थानों में मुर्मू के चित्र स्थापित कराए भाजपाइयों ने

 

ब्लॉक में मनाई खुशियां, बांटी मिठाई

 

 

 

*कोंच।* राष्ट्रपति के रूप में द्रौपदी मुर्मू द्वारा शपथ ग्रहण करने पर भाजपा नगर कोंच द्वारा वीरांगना लक्ष्मीबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मिष्ठान्न वितरित किया गया। तत्पश्चात प्रभात फेरी के रूप में राष्ट्रीय ध्वज लेकर पद यात्रा करते हुये नगर पालिका परिषद में पहुंचकर अधिशासी अधिकारी नगरपालिका पवन किशोर मौर्य को महामहिम राष्ट्रपति का चित्र भेंट किया। बतौर मुख्य वक्ता पूर्व नगर अध्यक्ष कमलेश चोपड़ा ने संबोधित किया। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं शिक्षण संस्थाओं में महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के चित्र स्थापित कराए गए। इस अवसर पर जिला मंत्री अंजू अग्रवाल, शंभूदयाल स्वर्णकार, पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष महेंद्र सोनी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष जमील खान, रविकांत कुशवाहा, राघवेंद्र निरंजन, धर्मेंद्र राठौर, प्रेमनरायण वर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष मीरा चंदेरिया, युवामोर्चा नगर अध्यक्ष दीपक गर्ग, नरेश कुशवाहा, इलयास मकरानी, अवध यादव, सौरभ पुरवार, विकास दुवे, अजय कुशवाहा, दीपक तिवारी, रवींद्र रायकवार आदि उपस्थित रहे। उधर, खंड विकास कार्यालय में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सत्येंद्र पटेल शीलू, एलएसएस जुझारपुरा के अध्यक्ष गौरी चबोर, विनोद वर्मा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि आदिवासी महिला का राष्ट्रपति जैसे सर्वोच्च पद पर पहुंचना भारतीय लोकतंत्र की मजबूती का प्रमाण है। इससे यह सिद्ध होता है कि व्यक्ति का प्रयास उसकी नियति तय करता है न कि जन्म। इस दौरान उपस्थित लोगों ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। इस मौके पर पवन कुमार, रवि वर्मा, हरीराम, धर्मेंद्र, ब्रजेंद्र, नन्ने खैरी, राजीव अग्रवाल, छोटेराजा, कमलेश कुमार, ब्लॉक कर्मी संजय शर्मा आदि मौजूद रहे।

About Author@kd

Check Also

राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन

    खबर दृष्टिकोण संवाददाता   जौनपुर। गुरुवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के प्रदेश सचिव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!