Breaking News

महिला की हत्‍या का राजफाश चार युवक गिरफ्तार

 

 

 

बिजनौर, । चांदपुर क्षेत्र में हुई महिला की हत्या का राजफाश करते हुए पुलिस ने गांव के चार युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों ने जंगल में महिला से सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किया था। विरोध करने पर गला घोंटकर हत्या कर दी थी। फिंगर प्रिंट को मिटाने के लिए आरोपितों ने पानी से मृतका का गला और छाती को पानी से धो दिया था। फिर मिट्टी का लेप कर दिया। गांव निवासी 27 वर्षीय एक महिला की 19 जुलाई को जंगल में हत्या कर दी गई थी। मृतका के पिता की ओर से अंशुल, छोटू, कंचन, दीपक, राजू, अनिल और दो अज्ञात के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कराया गया था। सोमवार को पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस वार्ता में एएसपी देहात रामअर्ज ने बताया कि स्वाट और थाना पुलिस ने हत्याकांड का राजफाश करते हुए गांव के चार युवकों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें एक नामजद और तीन अन्य आरोपित हैं। गिरफ्तार आरोपितों में छोटे पुत्र उदयपाल, विशाल के अलावा विशाल पुत्र मुकेश, अमित पुत्र राजेंद्र और कोशिंद्र पुत्र रामअवतार है। बताया कि आरोपित विशाल के महिला से प्रेम संबंध थे। तीनों युवकों की विशाल से दोस्ती थी। घटना से एक दिन पहले शाम को चारों ने पंचायत घर के पास शराब पी। इस दौरान तीनों ने विशाल से महिला से संबंध बनवाने के लिए कहा। चारों ने योजना तैयार कर ली। महिला घटना के दिन सुबह आठ बजे चारा लेने के लिए जंगल गई। तभी चारों ने उसे पकड़ लिया। महिला के शोर मचाने पर आरोपितों ने चुनरी से गला घोंटकर हत्या कर दी। मृतका के शरीर पर फिंगर प्रिंट नहीं आए। इसलिए उन्होंने बोतल से गले और छाती पर पानी डालकर मिट्ठी का लेप कर दिया। पुलिस ने पानी की बोतल और अमित का मोबाइल बरामद किया है। आरोपितों को जेल भेज दिया गया है। इस दौरान सीओ चांदपुर सुनीता दहिया, निरीक्षक सतेंद्र सिंह, जर्रार हुसैन आदि मौजूद रहे। आरोपितों ने दुष्कर्म में सफल नहीं होने पर हत्या कर दी। इसके बाद भी उनके अंदर दरिंदगी जिंदा रही। आरोपितों ने महिला के शरीर के साथ अश्लील हरकत की। शरीर को छूने के वजह से उन्हें फिंगर प्रिंट का डर सता रहा था। इस वजह से उन्होंने मिट्टी का लेप किया। एक आरोपित छोटू नशे का आदी है और पहले भी अश्लील हरकत करता रहा है।पुलिस के अनुसार घटना का सूत्रधार विशाल महिला के पति का दोस्त था। 15 जुलाई को विशाल महिला के पति के साथ हरिद्वार काम के सिलसिले में गया था। काम नहीं मिलने के चलते अगले दिन विशाल घर आ गया। इस दौरान वह महिला के पति का मोबाइल ले आया। तीन दिन से उसका मोबाइल इस्तेमाल कर रहा था।

About Author@kd

Check Also

पुलिस व गौ तस्करों में हुई मुठभेड़, गौ वध हत्यारे के पैर में पुलिस की लगी गोली, साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार 

    पुलिस ने मौके से एक बाइक, एक अवैध तमंचा, कारतूस, जानवर काटने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!