लखनऊ। हमारी प्रमुखताओं शिक्षा को ज्ञान के साथ ही राष्ट्रीयता की भावना पैदा करने वाली शिक्षा को बढ़ावा देना है। शैक्षणिक क्षेत्र में तकनीकी को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया है। विद्यालयों की स्थिति के बारे में जानकारी के लिए मैपिंग की गई है। इसके लिए एक ऐप “पहुंच” विकसित की गई है। इससे शिक्षा व्यवस्था को काफी पारदर्शी बनाने का प्रयास किया गया है। ये बातें योगी सरकार की माध्यमिक शिक्षा विभाग की मंत्री गुलाब देवी ने कही। वे सरकार की सौ दिन की उपलब्धियां गिना रही थीं। उन्होंने कहा कि राजकीय विद्यालयों में वाई-फाई की व्यवस्था की गई है, जिससे स्मार्ट क्लासेज चलाने में सहूलियत होगी। विद्यालयों में वाई-फाई की व्यवस्था करना लोकसंकल्प में उल्लिखित है। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही ई-पोर्टल भी शिक्षा के लिए विकसित किया गया है। पोर्टल सभी नागरिकों के लिए उपलब्ध है। ई पोर्टल में सभी पुस्तकों के साथ ही ज्ञान का भंडार है, जिससे घर बैठे जानकारी ली जा सकती है। इसके अलावा उपस्थिति के लिए भी मानक तैयार किए गए हैं, जिससे स्वस्थ प्रतिस्पर्धा विकसित होगी। यूपी बोर्ड की जानकारी हेतु एक वेब भी बनाया गया है। इस पेज पर अभिभावकों के लिए विद्यालय का पंजीकरण, छात्रों की संख्या भी उपलब्ध है। इसके माध्यम से विद्यालय के बारे में विस्तृत जानकारी की जा सकती है।
मंत्री ने कहा कि कौशल विकास के लिए भी वोकेशनल ट्रेनिंग के माध्यम से बच्चों में कौशल विकास किया जाएगा। इससे वे स्वयं के रोजगार पैदा करने में सक्षम हो सकें। इसके अलावा हाईस्कूल व इंटर के विद्यालय भी खोले जा रहे हैं। इसके अलावा जर्जर भवनों के पुननिर्माण की व्यवस्था की गई है। प्रदेश में 65 बालिका छात्रावासों का संचालन हो रहा है। इससे बालिकाओं के ड्राप आउट में कमी आएगी।
