Breaking News

कन्हैया लाल जघन्य हत्या कांड मामले में हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंक किया विरोध प्रदर्शन,

 

 

मृतक कन्हैया लाल की फोटो प्रतिमा पर पुष्प गुच्छ अर्पित कर शोक सभा का आयोजन

 

 

 

आलमबाग |

 

 

आशियाना क्षेत्र के किला चौराहे पर गुरुवार शाम उदयपुर राजस्थान में हुए कन्हैया लाल की जघन्य हत्या कांड को लेकर राजस्थान सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए हिन्दू युवा वाहिनी भारत के पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं संग मिलकर राजस्थान सरकार का पुतला फूंक  विरोध जताया। इस विरोध का नेतृत्व कर रहे संगठन के जिलाध्यक्ष संजय तिवारी ने कहा कि इस घटना से राजस्थान सरकार की हिन्दू के प्रति कुंचित भावना उजागर हो चुकी है। जिससे पूरे प्रदेश का हिन्दू जनमानस आक्रोशित हैं। मांग करते हुए कहा कि घटना में शामिल हत्यारों को फांसी व संविधान विरोधी सरकार को समाप्त कर राजस्थान में राष्ट्रपति शासन लागू करें। संगठन द्वारा जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा गया। इस दौरान मृतक कन्हैया लाल की फोटो पर पुष्प माला अर्पित कर संगठन कार्यकर्ताओ द्वारा शत शत नमन कर शोक सभा का आयोजन किया गया |

 

इस दौरान इस विरोध प्रदर्शन में संगठन के जिला संयोजक सूरज सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अकुल पाण्डेय , रानू त्रिपाठी समेत राज शुक्ला,राजा तिवारी,अटल राजपूत,कुनाल भारती,सौरभ पाण्डेय सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About Author@kd

Check Also

कांवरिया मंडल ने विशाल भंडारे का किया आयोजन

  ख़बर दृष्टिकोण लखनऊ। मोहनलालगंज। निगोहां में सोमवार को कांवरिया मंडल के द्वारा विशाल भंडारे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!