Breaking News

किसानों का सम्मान कर भाजपा ने किया अमृत सरोवर अभियान श्रमदान

 

 

रोहितसोनी उरई

खबर दृष्टिकोण

 

जगम्मनपुर, जालौन l भारतीय जनता पार्टी ने केंद्र सरकार कि आठ वर्ष की उपलब्धियों पर किसानों से संवाद करके अमृत सरोवर अभियान के तहत श्रमदान किया l

भारत में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने पर सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के नाम से भाजपा द्वारा 75 घंटे विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई है जिसमें समाज के प्रत्येक वर्ग से संपर्क करने की योजना है, इसके तहत आज भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा मंडल रामपुरा के द्वारा ग्राम जगम्मनपुर में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने अमृत सरोवर अभियान श्रमदान के तहत भुजरया तालाब में श्रमदान किया व प्रगतिशील किसानों का माल्यार्पण कर उन्हें सम्मानित करके केंद्र सरकार की 8 वर्ष की उपलब्धियों पर चर्चा की एवं वृक्षारोपण कर किसानों को पौध वितरित करके वृक्षारोपण करने व उनका संरक्षण करने का आग्रह किया l इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रमोद कुमार कठेरिया , मंडल प्रभारी डॉ शिवनाथ सिंह वावली ,मंडल प्रवासी ज्योतिष कुरौंती, जिला उपाध्यक्ष बटेश्वर पाल ,प्रज्ञादीप गौतम प्रधान जगम्मनपुर, अनूप कुमार झा पूर्व प्रधान ,धीरू शुक्ला मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा, ब्रह्म प्रकाश वर्मा मंडल अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा, गुरमीत सिंह मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा, गायत्री वर्मा मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा, माधुरी भदौरिया सभासद ऊमरी, शिव कुमार सिंह गौर महामंत्री भाजपा , संतोष प्रजापत उपाध्यक्ष ,अरविंद सिंह भदौरिया मंडल मंत्री, हरेंद्र सिंह चंदेल, शशांक भदौरिया, सतीस पचौरी ,भूपसिंह सेंगर पतराही, शिव कुमार याज्ञिक रामौतार तिवारी,पुष्पेन्द्र चंदेल, श्री ओम तिवारी,कमलेश पाल,मलखान पाल,सीताराम प्रजापत, अनुरुद्ध सोनी सहित लगभग एक सैकड़ा किसान व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे l कार्यक्रम का संचालन विजय द्विवेदी भाजपा मंडल महामंत्री ने किया l

About Author@kd

Check Also

लखीमपुर खीरी बीजेपी जिला कार्यालय में विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान पर मंथन हर नागरिक को मतदान से जोड़ने का संकल्प

  खबर दृष्टिकोण संवाददाता शिवम मिश्रा लखीमपुर खीरी। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय स्थित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!