Breaking News

पर्यावरण की सुरक्षा से ही जनजीवन सुरक्षित

 

 

लखनऊ रिपोर्टर.

खबर दृष्टिकोण/ लखनऊ

 

05 जून, विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर एस०के०डी० ग्रुप ऑफ एजूकेशन पृथ्वी की रक्षा के प्रति जागरूकता एवं प्रतिबद्धता को प्रोत्साहित कर रहे है। इस अवसर पर एसकेडी प्रबंधन, सभी अध्यापकों व अधिकाधिक छात्रों ने एकेडमी के क्षेत्र में व अपने अपने घरों के आस पास के क्षेत्रों में वृक्षारोपण अभियान प्रारम्भ किया। एसकेडी प्रबंधन पिछले कई वर्षों से प्रति वर्ष हजारों की संख्या में वृक्षारोपण कराता रहा है

विश्व पर्यावरण दिवस पर “पर्यावरण से ही जनजीवन की सुरक्षा संभव है” इस विषय पर संस्था के निदेशक श्री मनीष सिंह जी ने सबको संबोधित करते हुये कहा कि आज सम्पूर्ण विश्व के देश आधुनिकता की ओर बढ़ रहे हैं इस कारण कई ऐसी चीजों का इस्तेमाल बढ़ गया है जिसके प्रत्यक्ष रूप से पर्यावरण पर खतरा बढ़ गया है। पर्यावरण को बचाने का एकमात्र उपाय है कि हम सभी लोग मिलकर वृक्षारोपण करें, मिट्टी की उर्वरक क्षमता को बढ़ाने के संसाधनों पर कार्य करें, जल की बचत करें वातावरण को प्रदूषण से बचायें तब ही जनजीवन सुरक्षा संभव है। साथ ही अनेक आकस्मिक प्राकृतिक आपदाओं का सामना करने में भी सक्षम हो सकते हैं। इसीलिए पर्यावरण दिवस पर जनमानस को पर्यावरण के प्रति जागरूक व सचेत किया जाता है।

About Author@kd

Check Also

निजी फैक्ट्री मालिक ने पेश की मिसाल, बेटे की शादी से पहले कर्मचारियों संग मनाई खुशियां

  फैक्ट्री परिसर में भोज व डीजे पर झूमे कर्मचारी, उपहार पाकर खिले चेहरे…... ख़बर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!