कोरोना संक्रमण के 124 नये मामले आये हैं
प्रदेश में अब तक कुल 11,35,62,123 सैम्पल की जांच की गयी हैं
विगत 24 घण्टों में 146 लोग तथा अब तक कुल 20,54,273 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं
प्रदेश में कोरोना के कुल 850 एक्टिव मामले है
कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है
प्रदेश में कल 21 मई, 2022 को एक दिन में 4,05,242 वैक्सीन की डोज दी गयी है
प्रदेश में कल तक 18 वर्ष से अधिक लोंगों को कुल पहली डोज 15,31,51,985 तथा दूसरी डोज 13,46,75,086 दी गयी
15 से 17 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 1,35,59,158 तथा दूसरी डोज 1,04,30,940 दी गयी है
12 से 14 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 68,74,853 तथा दूसरी डोज 18,70,324 दी गयी
कल तक 30,30,228 प्रीकॉशन डोज दी गयी है
कल तक कुल मिलाकर 32,35,92,574 वैक्सीन की डोज दी गयी है
अमित मोहन प्रसाद
लखनऊ: 22 मई, 2022
अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने आज बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,15,528 सैम्पल की जांच की गयी। कोरोना संक्रमण के 124 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 11,35,62,123 सैम्पल की जांच की गयी हैं। उन्होंने बताया कि विगत 24 घण्टों में 146 लोग तथा अब तक कुल 20,54,273 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं। उन्होने बताया कि प्रदेश में कोरोना के कुल 850 एक्टिव मामले है।
श्री प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल 21 मई, 2022 को एक दिन में 4,05,242 वैक्सीन की डोज दी गयी है। उन्होने बताया कि प्रदेश में कल तक 18 वर्ष से अधिक लोंगों को कुल पहली डोज 15,31,51,985 तथा दूसरी डोज 13,46,75,086 दी गयी। उन्होंने बताया कि 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 1,35,59,158 तथा दूसरी डोज 1,04,30,940 दी गयी है। 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 68,74,853 तथा दूसरी डोज 18,70,324 दी गयी। कल तक 30,30,228 प्रीकॉशन डोज दी गयी है। उन्होंने बताया कि कल तक कुल मिलाकर 32,35,92,574 वैक्सीन की डोज दी गयी है।
