Breaking News

लखनऊ के सेवी ग्रैंड होटल में लगी भीषण आग

 

 

 

क्लब में 50-60 कर्मचारी और कमरों में 15-20 आगंतुक फंस गए

 

 

घटना से अफरा-तफरी मच गई

 

 

दमकल कर्मियों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया

 

 

लखनऊ, । गोमतीनगर में लोहिया पुल के पास स्थित सेवी ग्रैंड होटल के बेसमेंट में स्थित इनफिनिटी क्लब में बुधवार शाम करीब छह बजे भीषण आग लग गई। आग की लपटें भूतल पर बने रेस्टोरेंट मे भी पहुंच गई। घटना के समय होटल के चौथे तल पर क्लब में 50-60 कर्मचारी और कमरों में 15-20 आगंतुक फंस गए। कुछ लोग परिवार के साथ थे।घटना से अफरा-तफरी मच गई और चारों तलों तक दमघोंटू धुआं फैल गया। कर्मचारी व मैनेजर खुद की जान बचाकर भागकर नीचे आ गए जबकि आगंतुक कमरों में ही फंसे रह गए। धुएं के कारण लोगों का दम घुटने लगा और वह चीख पुकार कर रहे थे। इस बीच सूचना पर पहुंचे फायर कर्मियों ने आनन फानन लोगों को सीढ़ियों और आकस्मिक द्वार से सुरक्षित निकाल लिया। दमकल कर्मियों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।कर्मचारियों ने बताया कि बेसमेंट में स्थित इनफिनिटी क्लब करीब एक-डेढ़ साल से बंद था। उसमें गद्दे, कुर्सियां और कुछ समान रखा था। शाम करीब छह बजे इनफिनिटी क्लब से धुआं और आग की लपटें निकलती देख कर्मचारियों ने शोर मचना शुरू कर दिया। पानी फेंककर पहले खुद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आग बेकाबू होते देख लोगों ने दमकल को सूचना दी। इस बीच आग की चपेट में रैंप के पास बना एरिया आ गया। यहां प्लास्टिक की चादरों की छत थी। संपर्क में आने से विकराल लपटें उठने लगीं।होटल में मैनेजर सुनील, कर्मचारी संदीप समेत करीब 50-60 लोग उस समय मौजूद थे। जबकि 44 कमरों में आगंतुक रुके थे। कुछ बाहर गए थे और करीब 15-20 लोग कमरों में थे। जिसें बिहार की रहने वाली पूजा और उसके परिवार के लोग सो रहे थे। मैनेजर और कर्मचारी आनन फानन सीढ़ियों और लिफ्ट के सहारे निकलकर बाहर आ गए। आगंतुक अपने कमरों में ही थे। वह लोग चीख-पुकार कर रहे थे। धुएं के कारण बेहाल थे। सांस लेने में दिक्कतें हो रही थीं। इस बीच सुरक्षा की दृष्टि से लाइट बंद कर दी गई।फायर स्टेशन अफसर गोमतीनगर मदन सिंह, एफएसओ इंदिरानगर शेष नाथ यादव, सीएफओ विजय कुमार सिंह पहुंचे। फायर टीम ने उन्हें ढांढस बंधाते हुए चिल्लाकर शांत कराया। इसके बाद कुछ लोग फायर फाइटिंग में लग गए। बेसमेंट और रेस्टोरेंट में भीषण धुआं था। सब धधक रहा था। दमकल कर्मियों ने अत्याधुनिक उपकरणों से गैलरी में लगे शीशे तोड़ दिए। इसके बाद पानी अंदर फेंकना शुरू किया। जबकि अन्य लोग लोगों को निकालने का रेस्क्यू करने लगे।दोनों एफएसओ, कर्मियों के साथ जीने से ऊपर पहुंचे और आनन फानन कमरे में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। दमकल कर्मियों ने करीब तीन घंटे की मशक्त के बाद आग पर काबू पा लिया। सीएफओ ने बताया कि कोई हताहत नहीं हुआ है। सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया है। बेसमेंट में गद्दे और कबाड़ का सामान था। वहीं, रेस्टोरेंट में फर्नीचर था। इस कारण धुआं अधिक हो गया था। आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

About Author@kd

Check Also

पुलिस व गौ तस्करों में हुई मुठभेड़, गौ वध हत्यारे के पैर में पुलिस की लगी गोली, साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार 

    पुलिस ने मौके से एक बाइक, एक अवैध तमंचा, कारतूस, जानवर काटने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!