Breaking News

इलाज कराकर लौटे रणधीर सिंह सुमन से मिलने पहुंचे पूर्व सांसद डॉ.पी.एल. पुनिया, जाना हालचाल, जल्द स्वस्थ होने की कामना की

 

 

(खबर दृष्टिकोण) बाराबंकी। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य परिषद सदस्य रणधीर सिंह सुमन के अस्वस्थ होने की जानकारी पर रविवार को पूर्व सांसद डॉ. पी.एल. पुनिया उनके लखपेड़ाबाग स्थित आवास पहुंचे। उन्होंने कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ रणधीर सिंह सुमन का हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। गौरतलब है कि रणधीर सिंह सुमन बीते कई दिनों से हृदय रोग की गंभीर बीमारी से पीड़ित थे, और हाल ही में दिल्ली के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज हुआ है। चिकित्सकों ने उन्हें फिलहाल पूर्ण बेड रेस्ट की सलाह दी है। इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष मो. मोहसिन, नगर अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा, पूर्व डीडीसी शिव बहादुर सिंह सहित अन्य कांग्रेस नेता मौजूद रहे। सभी ने रणधीर सिंह सुमन के जल्द स्वस्थ होने की कामना व्यक्त की।

About Author@kd

Check Also

कपड़ा व्यवसायी ने खुद को मारी गोली

        खबर दृष्टिकोण अली अब्बास अशरफ – बाराबंकी। नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!