Breaking News

भाजपाईयों ने मनाया पार्टी का 42वां स्थापना दिवस

 

-पदयात्रा में कार्यकर्ताओं संग शामिल रहे विधायक

कोंच(जालौन):सत्ता पर आसीन भारतीय जनता पार्टी की स्थापना के 42 वर्ष पूर्ण होने पर बुधवार को कोंच माधोगढ़ क्षेत्र के भाजपा विधायक मूलचंद्र निरंजन के मुख्य आतिथ्य में कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ स्थापना दिवस मनाया।

स्थापना दिवस कार्यक्रम की शुरुआत विधायक मूलचंद्र निरंजन ने पार्टी का ध्वज फहराकर की तदुपरांत उपस्थित कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गीत गया।वहीं विधायक ने कार्यकर्ताओं संग मुख्य मार्ग से होकर भारत माता मंदिर तक पद यात्रा की।पद यात्रा में सबसे आगे डीजे पर बज रहे राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत गीतों पर जय श्री राम, वंदे मातरम के नारे लगाते हुए पार्टी का झंडा थामे कार्यकर्ता साथ चल रहे थे।पद यात्रा में भाजपा के शिखर पुरुष पं दीनदयाल उपाध्याय, श्यामाप्रसाद मुखर्जी व पं अटल बिहारी वाजपेयी समेत अन्य महापुरुषों के विशालकाय शोभायमान थे।भृमण के उपरांत पद यात्रा पुनः गहोई भवन पहुंची जहां सामूहिक रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव उद्बोधन एलईडी स्क्रीन के माध्यम से सुना गया।कार्यक्रम के अंत में विधानसभा चुनाव में क्षेत्र से दोबारा जीत का वरण करने वाले नव निर्वाचित विधायक मूलचंद्र निरंजन का व्यापारी अरविंद अग्रवाल पप्पू व मंगल अग्रवाल एट वालों ने फलों से तुलादान कर पगड़ी और चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मान किया।स्वागत सम्मान से अभिभूत विधायक ने कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की रीढ़ है।कार्यकर्ताओं का अथक परिश्रम कभी भी व्यर्थ नहीं जायेगा और कार्यकर्ताओं के सम्मान को हर हाल में बरकरार रखा जायेगा।उन्होंने कहा कि सबसे पहले राष्ट्र की और इसके बाद दल की चिंता करने वाले कार्यकर्ता सिर्फ भाजपा के कार्यकर्ता ही हो सकते हैं।विधायक ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व में आने वाले समय में भारत देश निश्चित रूप से विश्व गुरु बनेगा और महापुरुषों के सपने साकार हो सकेंगे।इस दौरान नगर अध्यक्ष सुनील लोहिया,वरिष्ठ कार्यकर्ता सर्वाचरन वाजपेयी, कमलेश चौपड़ा, केशरीमल तरसौलिया, शम्भूदयाल स्वर्णकार, प्रदीप गुप्ता, सुनीलकान्त तिवारी, महेंद्र सोनी, विनोद अग्निहोत्री, सुनील शर्मा, बादाम कुशवाहा, जमील खान, श्यामकिशोर गुर्जर, ओपी कुशवाहा, राघवेंद्र निरंजन, नरेश वर्मा, अमित उपाध्याय, रविकांत कुशवाहा, राजीव रेजा, आनंद सकेरे, मीरा चंदेरिया, रजनी डेंगरे, अर्चना सोनी, मंजू लोहिया, दीपक गर्ग, अंचल गुप्ता, सौरभ पुरवार, नरेंद्र विश्वकर्मा, कुलदीप निरंजन, रोहन नामदेव, ऋषि अग्रवाल, अशोक नगरिया, नरेश कुशवाहा, प्रदीप कुशवाहा, बाबूराम पाल, विकास दुवे, इलियास मकरानी, ओपी अग्रवाल, जगदीश कुशवाहा,शीलू कुठौलिया,रामलला धनौरा, अबधेश पटेल, लालजी चाँदनी, नरायन फुलेला, मिस्टर ऊमरी, अरविंद निरंजन बसोब, ऋतिक खरे आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About Author@kd

Check Also

डीएम की अध्यक्षता में किसान दिवस का हुआ आयोजन

  खबर दृष्टिकोण ब्यूरो रिपोर्ट सीतापुर। जिलाधिकारी अभिषेक आनंद की अध्यक्षता में किसान दिवस का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!