मथुरा। महर्षि दयानंद चैरिटेबल हॉस्पिटल राल मथुरा का उद्घाटन दिनांक 2 अप्रैल 2022 को प्रातः 10 बजे एक गौ चिकित्सा, प्राकृतिक चिकित्सा, योग चिकित्सा, आयुर्वेद चिकित्सा, होम्योपैथ चिकित्सा, एलोपैथिक चिकित्सा, फिजियोथैरेपी चिकित्सा, एक्यूप्रेशर चिकित्सा एवं एक्यूपंचर चिकित्सा के दो दिवसीय कैंप के माध्यम से किया जाएगा। उक्त कैंप तथा उद्घाटन की तैयारियां जोर शोर से सभी सेवानिवृत्त एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं ने अपनी पेंशन की कमाई से प्रारंभ की है।
इस कैंप के माध्यम से राल के आसपास के अनेकों गांव के दिव्यांगों बुजुर्गों बच्चों एवं महिलाओं को लाभान्वित किया जाएगा और हॉस्पिटल में स्थापित गौ चिकित्सा के माध्यम से पूरे देश के लोगों को लाभान्वित किया जाएगा। क्योंकि यह हॉस्पिटल अपने आप में एक अद्भुत हॉस्पिटल होगा यहां एक नई पहल गौ चिकित्सा की भी व्यवस्था की जा रही है। यह पहला केंद्र होगा जहां गौ चिकित्सा उपलब्ध होगी अर्थात गाय के साथ रहकर लोग अपनी बीमारियों का इलाज कराएंगे। तथा शीघ्र ही एक गुरु विरजानंद गौ अनुसंधान केंद्र भी स्थापित किया जाएगा। आज इस हॉस्पिटल की तैयारियों के क्रम में एक कोर कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पूर्व सांसद कुंवर मानवेंद्र सिंह ने अध्यक्षता की। इस हॉस्पिटल में कुंवर मानवेंद्र सिंह जी द्वारा पानी की व्यवस्था हेतु वाटर कूलर मरीजों के लिए कूलर दवाओं के लिए फ्रिज दान में दिया। तथा उनके भाई ने भी हृदय खोलते हुए हॉस्पिटल को मरीजों के बेड उपलब्ध कराए। मीटिंग में हॉस्पिटल के अध्यक्ष इंजीनियर आर सी शर्मा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी जनपद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को इस नई पहल में साथ आना चाहिए महासचिव सीपी तिवारी ट्रस्टी विजय शर्मा राजीव शर्मा एडवोकेट महर्षि दयानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल राल से योगेंद्र सिंह सामाजिक कार्यकर्ता एवं शिक्षक पवन कुमार गौ भक्त राम हरि शर्मा उपस्थित रहे एवं कार्यक्रम का संचालन आर्य अशोक शर्मा संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष चाणक्य युवा संगठन ने किया। तथा धर्मार्थ हॉस्पिटल के प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी ली साथ ही सभी ग्राम वासियों से अनुरोध किया कि 2 और 3 अप्रैल 2022 को होने वाले स्वास्थ्य शिविर में अधिक से अधिक संख्या में आकर निशुल्क चिकित्सा का लाभ प्राप्त करें।