Breaking News

होली पर मारपीट फायरिंग, प्रधान को लगी गोली

 

 

 

 

रंजिश के चलते दो पक्ष आए आपने सामने

 

 

माहौल को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात

 

 

हाथरस, । थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव गढ़ी बलना में होली पर रंजिश के चलते दो पक्ष आपने सामने आ गए। इस दौरान फायरिंग में प्रधान के गोली लग गयी है। उसे गंभीर हालत में आगरा रेफर किया गया है। माहौल को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।हाथरस जंक्शन के गांव गढ़ी और बलना पास पास स्थित हैं। गांव के प्रधान और पूर्व प्रधान पक्ष में लंबे समय से रंजिश चली आ रही है। दोनों पक्षों में पहले भी विवाद होता रहा है। शुक्रवार को होली के मौके पर लोग जश्न में मस्त थे। इसी दौरान रास्ते से ट्रैक्टर और बाइक निकालने को दोनों पक्षों के लोगों में कहासुनी हो गयी। दोनों पक्षों के बीच गालीगलौज के बाद मारपीट हो गई। इसी दौरान फायरिंग गांव के प्रधान पुष्पेंद्र सिंह सिसोदिया के गोली लग गई। गोली से गंभीर रूप से घायल प्रधान को जिला अस्पताल लाया गया। जहां हालत गंभीर बताते हुए आगरा रेफर कर दिया। तनाव देखते हुए गांव पुलिस तैनात कर दी गई है।

About Author@kd

Check Also

हिंद मेडिकल कॉलेज में एक और छात्र ने की आत्महत्या

  _उपस्थिति कम होने से परेशान था एमबीबीएस छात्र_ खबर दृष्टिकोण, जिला संवाददाता अतुल कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!