बहस के दौरान नशे मे धुत होकर पिस्टल से राजू सिंह के ऊपर किया फायर
वाराणसी, । होली के दिन शुक्रवार की दोपहर में बृजेश सिंह उर्फ राजू सिंह प्रेमचंद नगर कॉलोनी अपने घर से निकल कर कहीं जा रहे थे। उसी दौरान घर के पास ही पड़ोसी जीतेंद्र सिंह और मुन्ना सिंह सिंह मिल गए। इस दौरान किसी बात को लेकर आपस में बहस शुरू हो गई।आरोप है कि नशे में जीतेंद्र सिंह और मुन्ना सिंह धुत थे। बहस के दौरान ही पिस्टल से राजू सिंह के ऊपर फायर कर दिए और फरार हो गए। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने घायल को मलदहिया स्थित सिंह मेडिकल अस्पताल पहुंचाया। दोनों हमलावर सजायआफ्ता बताए जा रहे हैं। ये दोनों हाई कोर्ट द्वारा दी गई जमानत पर छूटे हुए हैं।बृजेश सिंह उर्फ राजू सिंह प्रेमचंद नगर कॉलोनी, तुलसी निकेतन के निवासी हैं लेकिन मूल रूप से नाऊपुर, थानागद्दी, जौनपुर के रहने वाले हैं। इस समय परिवार सहित पांडेयपुर वाराणसी स्थित अपने भाई विपिन सिंह के घर आए थे। पुराने विवाद में गोली चलने की बात सामने आ रही है। हालांकि डाक्टरों ने इनकी हालत खतरे से बाहर बताई है।
