Breaking News

आशियाना में मुख्य मंत्री ने जनसभा को किया संबोधित,

 

उमड़ी भीड़ सरोजनी नगर से भाजपा प्रत्याशी राजेश्वर सिंह और भाजपा के लिए समर्थन मांगा।

 

ब्यूरो रिपोर्ट

 

लखनऊ।भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं को समाज के निचले पायदान पर मौजूद लोगों तक पहुंचाया है,इस वैश्विक महामारी के दौरान भी किसी को भूख से तड़पने नहीं दिया,सरकार ने जवानों किसानों बुजुर्गो,महिलाओं के लिए अलग अलग योजनाओं को उनकी अच्छे जीवन के लिए लागू किया, और सहायता राशि बिना किसी बिचौलिए के उनके बैंक खाते तक पहुंचाया है।प्रदेश में 5 साल पहले फैली अराजकता को सख्ती से खत्म कर दिया गया है,पूरे प्रदेश में माफिया राज था,पूरब में अलग,पश्चिम में अलग और मध्य में अलग, सरकारें चलती थी,लेकिन अब वह सब अपनी करनी का फल भोग रहे हैं।

मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह बात रामकथा मैदान,आशियाना में सरोजनी नगर सीट से चुनाव मैदान में उतरे राजेश्वर सिंह के लिए आयोजित सभा में कही।

उन्होंने आगे कहा कि 10 मार्च को सरकार बनते ही 2करोड़ युवाओं को टेबलेट और स्मार्ट फोन दिए जायेंगे।

उन्होंने समाजवादी पार्टी और पूर्व मुख्य मंत्री को निशाने पर लेते हुए कहा कि आखिर उनका विकास कहां है,कहा उनके चाचा जी बिना वसूली के कोई काम नहीं होने देते थे, मुख्य मंत्री दोपहर 12 बजे उठते थे और मित्र मंडली के साथ अपनी अलग दुनिया में खो जाते थे।माफिया राज्य सरकार के समानांतर सरकार चलाता था,राजधानी में डीजीपी मुख्यालय के सामने अवैध बिल्डिंग बनाता था और मुख्य मंत्री चुप रहते थे।उन्होंने राजेश्वर सिंह के लिए मतदान की अपील की।

मंच पर जलशक्ति मंत्री महेन्द्र सिंह,केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर, दर्जा प्राप्त मंत्री वीरेन्द्र कुमार तिवारी, पूर्व मंत्री शारदा प्रताप शुक्ला,शंकरी सिंह, महापौर संयुक्ता भाटिया,जिला अध्यक्ष श्री कृष्ण लोधी,पुष्कर शुक्ला, सुजय त्रिपाठी, अपर्णा यादव,गंगाराम अंबेडकर, बड़ी संख्या में पार्षद और उनके समर्थक मौजूद रहे।

About Author@kd

Check Also

निजी फैक्ट्री मालिक ने पेश की मिसाल, बेटे की शादी से पहले कर्मचारियों संग मनाई खुशियां

  फैक्ट्री परिसर में भोज व डीजे पर झूमे कर्मचारी, उपहार पाकर खिले चेहरे…... ख़बर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!