Breaking News

एसएसपी दफ्तर के गेट पर काटा हंगामा, पति को पीटा

 

 

अलीगढ़ : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) दफ्तर के गेट पर सोमवार को बन्नादेवी थाना क्षेत्र की महिला ने हाई वोल्टेज ड्रामा किया। घरेलू विवाद के मामले में तारीख करने आई महिला ने अपने पति को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। मारपीट करने के आरोप लगाए। इससे खलबली मच गई। अन्य लोगों ने बीचबचाव करके किसी तरह मामले को शांत कराया।बन्नादेवी क्षेत्र के नगला कलार की रहने वाली महिला की शादी वर्ष 2018 में बुलंदशहर के सलेमपुर निवासी युवक से हुई थी। महिला का कहना है कि शादी के बाद पति का उसकी रिश्तेदारी में ही एक महिला से संपर्क हो गया। इसके चलते पति उससे मारपीट करने लगा। वह सब सहती रही है। आरोप है कि गर्भवती होने के बावजूद उसे पीटा गया। इसके बाद पुलिस की मदद ली। बन्नादेवी थाने में शिकायत दी, जिसके बाद दोनों का विवाद मीडिएशन सेंटर में चल रहा है। सोमवार को महिला थाने में दोनों की तारीख थी। दोनों तारीख पर आए। लेकिन, मीडिएशन के दौरान कोई राजीनामा नहीं हुआ। इसके बाद बाहर निकल गए। एसएसपी दफ्तर के गेट पर आते ही दोनों फिर से भिड़ गए। यहां पत्नी ने पति की पिटाई कर दी। गाली गलौज करते हुए दौड़ा दिया। पत्नी का कहना था कि वह साथ रहना चाहती है। लेकिन, पति रखने को तैयार नहीं है। वहीं पति ने कहा कि महिला पक्ष ने उसके चार लाख रुपये हड़प लिए हैं। इसे लेकर 15 मिनट तक हंगामा होता रहा। गेट पर मौजूद पुलिसकर्मियों व अन्य लोगों ने दोनों को छुड़ाया। महिला थाना प्रभारी सरिता द्विवेदी ने बताया कि दोनों तारीख पर आए थे। बातचीत के दौरान समझौता नहीं हुआ, जिसके बाद थाने से निकल गए। कुछ दूरी पर जाकर दोनों के बीच झगड़ा होने की सूचना मिली है। इसकी जानकारी की जा रही है। किसी को भी शांति भंग करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

About Author@kd

Check Also

लखीमपुर खीरी बीजेपी जिला कार्यालय में विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान पर मंथन हर नागरिक को मतदान से जोड़ने का संकल्प

  खबर दृष्टिकोण संवाददाता शिवम मिश्रा लखीमपुर खीरी। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय स्थित …

error: Content is protected !!