Breaking News

रमाबाई अंबेडकर मैदान मे अयोजित जनवादी जनक्रांति पार्टी के मंच से यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पार्टी अधिकारी ने माला पहनाकर उनका उत्साह वर्धन किया। तथा चांदी का मुकुट भेट किया।

 

 

_संवाददाता पार्थ कुमार_

लखनऊ/ दृष्टिकोण -डाक्टर संजय सिंह चौहान ने पार्टी मंच पर अखिलेश यादव का उत्साह वर्धन के साथ उनका स्वागत किया। और पार्टी मंच से सम्बोधन करते हुए समाजवादी पार्टी के नारो से आरंभ किया दोपहर एक बजकर तीस मिनट पर अखिलेश यादव ने पार्टी मंच पर सम्बोधन शुरू किया। अखिलेश यादव ने डॉक्टर संजय सिंह चौहान का की इस रैली को सफल बनाने मे जो अपना किरदार निभाया है उसका स्वागत किया। अखिलेश यादव ने संबोधन करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने जो लोगो के साथ दोहरा मापदंड अपनाते हुए काम किया है वह समाज मे हितकर नही है। अखिलेश यादव ने कहा कि चोधरी चरण सिंह लखनऊ हवाई अड्डा केन्द्र सरकार ने निजी हाथो मे बेच दिया।जो आज के समय मे काफी घाटे मे चल रही है इसका खामियाजा समाज मे रह रहे लोगो पर पडेगा। अखिलेश यादव ने बेरोज़गारी पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि यूपी सरकार ने पांच साल मे कितने लोगो को नोकरी दी। किसानों को उनके अनाज का सही मूल्य नही मिला, डीजल पेट्रोल की बढ़ती कीमतो पर सरकार का कोई ध्यान नही है।

 

 

 

शिक्षा के क्षेत्र मे सुचार रूप से नही चल पा रही है। यूपी सरकार ने कोई इसके इंतजामात नही किए। आने वाले समय मे अगर हमारी सरकार वापस आई तो हम सब को लेकर साथ मिलकर चलेंगे। पिछले पांच सालो से यूपी सरकार ने केवल हमारे काम को अपना बनाने का काम किया है। हमारी सरकार मे किए गए कामो को अपना काम का फीता काटा है। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर हमारे काम को अपना काम बता दिया। किसानो को एमएसपी का सही मूल्य अभी तक केंद्र सरकार ने लागू नही किया है। केवल किसान विरोधी बिल वापस लिया है। ताकि आने वाले विधान सभा चुनाव मे उनको लाभ मिले। किसानो को उनके प्रति जो रोष व्याप्त है वह कम हो जाए। अखिलेश सरकार ने कहा जो सपना भीम राव अम्बेडकर ने देखा था की सभी आम जन मानस अपने हक को ले।

About Author@kd

Check Also

राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन

    खबर दृष्टिकोण संवाददाता   जौनपुर। गुरुवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के प्रदेश सचिव …

error: Content is protected !!