मेरठ, । सरधना थाना क्षेत्र के गांव फरीदपुर में गत दिनों विवाहिता की हत्या का मामला प्रकाश में आया था। पुलिस ने मायके पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने गुरुवार को विवाहिता के पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।गत दिनों बुलंदशहर के विसुंधरा गांव निवासी राजा पुत्र सतीश ने बताया था कि बीते मार्च माह में अपनी बहन शीतल की शादी सरधना के फरीदपुर गांव निवासी धर्म सिंह पुत्र स्व. साहब सिंह से की थी। कुछ दिन तक सब सही चला। आरोप है कि इसके बाद ससुराल पक्ष के लोग शीतल को परेशान करते थे। साथ ही दो लाख रुपये की मांग करते थे। आरोप है कि आरोपितों ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी थी। वह चार माह की गर्भवती थी। पुलिस ने राजा की तहरीर पर सास मंजू देवी, जेठ मोनू व उसकी पत्नी और मृतका के पति धर्म सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने गुरुवार को आरोपित धर्म सिंह को ज्वालागढ़ के पास से महाराणा प्रताप की मूíत के निकट से दबोच लिया। इसके बाद आरोपित को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया।
