Breaking News

वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर जिले में होंगे विविध आयोजन

 

 

*खबर दृष्टिकोण शिवम मिश्रा*

 

*लखीमपुर खीरी।* भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील सिंह ओम और जिला संयोजक व उपाध्यक्ष कुलभूषण सिंह ने गुरुवार को पत्रकार वार्ता के माध्यम से राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की।

कुलभूषण सिंह ने बताया कि बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित यह गीत वर्ष 1896 में लिखा गया था, जबकि 1905 में बंगाल विभाजन के समय गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर ने इसे स्वरबद्ध किया। स्वतंत्रता संग्राम में वंदे मातरम ने क्रांतिकारी भूमिका निभाई और डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने 1950 में इसे राष्ट्रीय गीत का दर्जा प्रदान किया।

उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्रिमंडल के निर्णय के अनुसार 1 अक्टूबर 2025 से देशभर में वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने का उत्सव मनाया जाएगा। इसी क्रम में भाजपा द्वारा जिले में 7 से 15 नवंबर तक सामूहिक वंदे मातरम गायन, निबंध, कविता व चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

इस अवसर पर जिला प्रवक्ता रमेश चंद्र मिश्र, जिला पंचायत अध्यक्ष नरेंद्र सिंह, जिला महामंत्री राम जी मौर्य, जिला मंत्री राम जी दीक्षित, उमेश शुक्ला, अभियान संयोजक व सह संयोजक ब्रजेश सिंह सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। विद्यालयों व महाविद्यालयों में स्वतंत्रता संग्राम विषयक प्रतियोगिताएं, बाइक प्रभात फेरी व तिरंगा रैली भी आयोजित की जाएंगी।

About Author@kd

Check Also

लखीमपुर खीरी बीजेपी जिला कार्यालय में विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान पर मंथन हर नागरिक को मतदान से जोड़ने का संकल्प

  खबर दृष्टिकोण संवाददाता शिवम मिश्रा लखीमपुर खीरी। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय स्थित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!