खबर दृष्टिकोण – वीरेंद्र मिश्र ब्यूरो
खुटार (शाहजहांपुर) क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि गांव का ही एक युवक 24 अक्तूबर की रात को उसकी 17 वर्षीय पुत्री को बहला फुसला कर भगा ले गया है। रात में उसकी पुत्री खाना खाने के बाद घर में सो गई। सुबह देखा तो वह घर में नही थी। पुत्री को तलाश करने पर पता चला कि गांव का एडिसन उसकी पुत्री को बहला फुसला कर भगा ले गया है। उसकी पुत्री भगा ले जाने में एडिसन की मां अमृता व बहन ने आसमां ने उसकी मदद की है। पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर तीन के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।