विधायक रोमी साहनी पहुंचे घर, परिजनों को दी आर्थिक मदद
खबर दृष्टिकोण मुकेश शर्मा
लखीमपुर खीरी।कस्बा संसारपुर निवासी आशीष कुमार, पुत्र गया प्रसाद जायसवाल, की 30 सितंबर को थाना हैदराबाद क्षेत्र के अजान के पास एक सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई थी। इस घटना की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
आज शनिवार को विधायक रोमी साहनी मृतक आशीष के परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर गहरा शोक व्यक्त किया और हर संभव मदद का भरोसा दिया। विधायक ने आशीष के माता-पिता को ₹10,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से जो भी सहयोग संभव होगा, उसे दिलवाने का पूरा प्रयास किया जाएगा।
विधायक ने कहा कि परिवार को इस कठिन समय में हिम्मत नहीं हारनी चाहिए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जरूरत पड़ने पर परिवार सीधे उनसे संपर्क कर सकता है और उनकी सहायता हर समय उपलब्ध रहेगी।
इस दौरान विधायक प्रतिनिधि वेद प्रकाश शर्मा, भाजपा जिला महामंत्री राकेश अर्कवंशी, मंडल अध्यक्ष रामानुज मिश्रा, सौरभ गुप्ता, सुरेश वर्मा, अंकुर लाल, अशोक गुप्ता सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
मौके पर मौजूद लोगों ने विधायक रोमी साहनी के इस संवेदनशील कदम और सहयोग के लिए आभार जताया।
